
कैस होती है ATM और फोन की Hacking? जाने लें ये तरीके, ऐसे हैकर्स चुराते हैं पासवर्ड
AajTak
Typing of Hacking: हैकिंग के कई तरीके होते हैं. फोन के पासवर्ड से ATM के पिन तक को हैक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं. हैकिंग के इन तरीकों को अलग नाम दिए गए हैं. आइए जानते हैं कैसे हैकर्स लोगों के पासवर्ड और पिन चोरी करते हैं.
मोबाइल सिक्योरिटी हो या फिर सोशल मीडिया अकाउंट- इन्हें सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. क्या हो अगर आपकी कुछ गलतियों के वजह से आपका पासवर्ड लीक हो जाए? या फिर आपकी आदतों की वजह से कोई आपके पासवर्ड का अंदाजा लगा ले?
साल 2022 की Weak Password Report आ गई है. इस रिपोर्ट में लोगों के पासवर्ड रखने के तरीकों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आइए जानते हैं क्या कहती है 'कमजोर पासवर्ड रिपोर्ट'.
चूंकि लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट्स से लेकर ऑफिस के मेल तक के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है. ऐसे में कई बार इन पासवर्ड्स को कुछ-कुछ दिनों पर अपडेट भी करना पड़ता है.
वैसे तो यह एक अच्छी प्रैक्टिस है, लेकिन कई बार खराब आदत इस प्रैक्टिस को भी बिगाड़ देती है. रिपोर्ट की मानें तो लोग अपने डेटा को प्रोटेक्ट करने के लिए पुराने पासवर्ड्स (मामूली बदलाव करके) का ही इस्तेमाल करते हैं. उनके नए पासवर्ड पुराने पैटर्न या कॉमन थीम पर ही बेस्ड होते हैं.
स्वीडन के पासवर्ड मैनेजमेंट और ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन वेंडर Specops Software की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रूट फोर्स अटैक (हैकिंग का एक तरीका) में इस्तेमाल होने वाले 93 परसेंट पासवर्ड 8 या ज्यादा कैरेक्टर के होते हैं. वहीं 54 परसेंट ऑर्गेनाइजेशन के पास वर्क पासवर्ड मैनेज करने के लिए कोई टूल नहीं है. रिपोर्ट की मानें तो 42 परसेंट सीजनल पासवर्ड में Summer शब्द पाया गया है.
Brute force attack, Shoulder surfing और social engineering हैकिंग के कुछ तरीके होते हैं, जिसकी मदद से साइबरअटैक या पासवर्ड हैक किए जाते हैं. इन तरीकों से हैकर्स आपके पासवर्ड का पता लगाते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










