
कैसे हुई पत्नी अदिति से मुलाकात, किसने की शुरुआत? Mohit Raina ने खोला रिश्ते का राज
AajTak
मोहित ने कहा 'मैं उन्हें कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिला था. मेरा पसंदीदा कोट है 'जो तुम्हें चाहिए वो देखो, जो तुम देखते हो उसे पाओ.' तो मैंने इसपर काम किया. मैंने ही बातचीत का सिलसिला शुरू किया और धीरे-धीरे बात आगे बढ़ाई.'
देवों के देव महादेव सीरियल से मशहूर हुए एक्टर मोहित रैना ने हाल ही में अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को सरप्राइज कर दिया था. पत्नी अदिति शर्मा संग मोहित की जोड़ी made for each other लग रही है. शादी की इन तस्वीरों के आने से पहले तक, किसी को मोहित के रिलेशनशिप की भनक तक नहीं लगी थी. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में मोहित ने पत्नी संग अपने खास रिश्ते के राज खोले हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












