
कैसे शुरू हुई ग़ुलाम हैदर और सीमा की Love Story? पाकिस्तानी पति ने बताया पहली बार कहां मिले
AajTak
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का कहना है कि उसे पबजी गेम खेलते वक्त भारत के सचिन मीणा से प्यार हो गया था. वो अपने चार बच्चों के साथ गैर कानूनी तरीके से भारत में घुसी थी.
पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भागी सीमा हैदर इस वक्त भारत में है. यूपी एटीएस उससे पूछताछ कर रही थी. कहा जा रहा है कि अब आगे का फैसला गृह विभाग लेगा. सीमा शाहजाह से नेपाल और फिर यहां से गैर कानूनी तरीके से भारत आई थी. उसका दावा है कि वो सचिन मीणा नामक शख्स से प्यार करती है. उसी के लिए भारत आई है. सीमा-सचिन ने कहा कि इन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की है.
जब प्रशासन को सीमा हैदर की खबर लगी थी, तब उसे और उसके कथित प्रेमी सचिन मीणा को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में इन्हें जमानत मिल गई. यहां सीमा भारत में इंटरव्यू दे रही थी, तो दूसरी तरफ उसका पहला पति गुलाम हैदर सऊदी अरब से वीडियो जारी कर अपनी बात रख रहा है. उसका कहना है कि सीमा ने उससे भी लव मैरिज की है. जो 2014 में हुई थी. फिर 2019 में वो पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया था. तब से यहीं पर है. सीमा को लेकर भारत में ऐसा भी शक जताया जा रहा है कि वो पाकिस्तान की जासूस हो सकती है.
शादी के बाद परिवार को बताया
इस बीच गुलाम हैदर ने एक और इंटरव्यू दिया है, इसमें उसने बताया कि वो और सीमा पहली बार कब और कैसे मिले थे. गुलाम ने कहा कि पहली बार हमने फोन पर बात करना शुरू किया. मैंने बस नंबर ट्राय किया था और फोन सीमा ने उठाया. जब हमने फोन पर बात की, तब हम एक दूसरे को नहीं जानते थे. फिर हम कोट बंगले में एक दरगाह में मिले थे. हमारी पहली मुलाकात ऐसे ही हुई थी. हम सिंध में अबनशाह में मिले थे. हमारी कोशिश बातचीत के बाद शादी की थी. हमें प्यार हो गया था. उसने भी शादी की बात की. हमने जकोबाबाद में कोर्ट मैरिज की थी. हमने 2014 में शादी की.
चार महीने बातें करने के बाद शादी की

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










