
कैसे बचाएं RO वाटर प्यूरीफायर से बर्बाद हो रहा पानी? रोजाना 90 लीटर बचाने वाली MBBS डॉ. राधिका से जानें
AajTak
आरओ वाटर प्यूरीफायर करीब तीन लीटर पानी में से एक लीटर ही साफ पानी देता है, जबकि बाकी बर्बाद हो जाता है. बिजनौर की एमबीबीएस डॉक्टर राधिका आनंद रोजाना न सिर्फ 90 लीटर पानी सीधा बर्बाद होने से बचा रही हैं, बल्कि उसे दूसरे कामों में इस्तेमाल करने का रास्ता निकाला है.
आज शहरों और यहां तक कि गांवों में भी पीने के साफ पानी के लिए आरओ वाटर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ी रही है. लगभग हर घर में आरओ वाटर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं. आरओ वाटर प्यूरीफायर करीब तीन लीटर पानी में से एक लीटर ही साफ पानी देता है, जबकि बाकी बर्बाद हो जाता है. पीने और खाना पकाने के लिए अगर 30 से 35 लीटर आरओ ताजे पानी का उपयोग करता है और यह तीन गुना (35x3) 105 लीटर पानी दिखाता है जो आरओ वाटर प्यूरीफायर द्वारा छोड़ा जाता है, इस पानी को अधिकांश घरों से सीवेज में फेंक दिया जाता है. लेकिन एमबीबीएस डॉ. राधिका आनंद रोजाना 90 लीटर से अधिक वेस्ट वाटर बचाती हैं.
राधिका को कहां से मिली प्रेरणा? एमबीबीएस डॉ. राधिका ने इंडिया टुडे को बताया कि एक दिन वह रसोई में खड़ी थीं और उनकी नौकरानी ने एक पानी की बोतल में आरओ का ताजा पानी भर दिया. तब उन्होंने देखा कि आरओ प्यूरीफायर से निकलने वाले ताजे पानी की स्पीड आरओ प्यूरीफायर से निकलने वाले वेस्ट पानी की तुलना में बहुत कम थी. फिर डॉ. राधिका ने गूगल पर काफी रिसर्च किया कि कैसे इस बर्बाद हो रहे पानी को फिर से इस्तेमाल किया जा सके. क्या इसका फिर इस्तेमाल कर सकते हैं?
उन्होंने आरओ से बर्बाद पानी के री-साइकिल के बारे में डिटेल्स जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट पर कई आर्टिकल पढ़े और रिसर्च के बाद, इस बर्बाद हो रहे पानी को बचाने और कई कामों फिर से इस्तेमाल करने का फैसला लिया.
RO प्यूरीफायर द्वारा छोड़े गए पानी का कैसे इस्तेमाल करती हैं डॉ. राधिका? इंडिया टुडे ने डॉ. राधिका से पूछा कि आप आरओ वाटर प्यूरीफायर से निकलने वाले अपशिष्ट पानी का उपयोग कैसे करती हैं. उन्होंने कहा कि वह इस अपशिष्ट पानी का उपयोग अपने घर में फर्श साफ करने, पौधों को पानी देने, एम्बुलेंस और कारों को धोने के साथ-साथ बर्तन साफ करने में भी करती हैं. इस तरह वे रोजाना 90 लिटर पानी फिर से इस्तेमाल कर बचा लेती हैं. आप भी डॉ. राधिका की तरह इस पानी को फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










