
कैसे दोस्त दुश्मन बन गए... पाकिस्तान vs तालिबान के बीच युद्ध के हालात, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में तालिबान ने PAK सेना को बनाया निशाना
AajTak
अफगानिस्तान में जब से तालिबान सत्ता में आया है, तब से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कुछ ज्यादा बढ़ा है. ऐसे में दोनों मुल्कों की सीमाओं पर गोलीबारी और हवाई हमले कोई नई बात नहीं रह गई है. अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि अफगान तालिबान टीटीपी को काबू में रखेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर सब कुछ ठीक नहीं है. वैसे तो अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने लगा था, लेकिन अब दोनों मुल्क जंग की कगार पर पहुंचते नजर आ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की. इस हमले में तीन बच्चों समेत 8 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है. पाकिस्तान की इस हरकत के बाद तालिबान भी भड़क गया है और उसने अंजाम भुगतने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि तालिबान ने बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों पर फायरिंग की.
फिलहाल, दोनों मुल्कों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने का इल्जाम लगाया है. जबकि, तालिबान इन आरोपों को खारिज करता है.
'अफगानिस्तान पर दोष मढ़ना बंद करे पाकिस्तान'
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिका और खोस्त प्रांत में एयरस्ट्राइक की. तालिबान का दावा है कि इस हमले में 5 महिलाएं और 3 बच्चों की मौत हुई है.
अभी तक पाकिस्तान की ओर से ये नहीं बताया गया है कि ये हमला क्यों किया गया. लेकिन पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि हाल के महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं, जिनकी जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है. टीटीपी अफगानिस्तान की सरजमीं से पाकिस्तान पर हमले कर रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






