
कैसे एक iPhone की वजह से चली गई पायलट सहित सारे क्रू मेंबर्स की नौकरी, जानें पूरी कहानी
AajTak
फ्लाइट में एक यात्री का iPhone खो गया. बाद में उसका सिग्नल ऐसी जगह से मिला, जिस वजह से पायलट और एयर होस्टेस सहित पूरे केबिन क्रू को एयरलाइन ने नौकरी से निकाल दिया.
एक यात्री का फ्लाइट में आईफोन गुम हो गया. यात्री को अंदेशा था कि उसका फोन चोरी हो गया है. इसके बाद उसने फाइंड माई आईफोन फीचर के अपने फोन को ढूंढना शुरू किया. इसमें उसके फोन का सिग्नल ऐसी जगह से मिला, जिसे देखने के बाद एयरलाइन ने विमान के पायलट और एयर होस्टेस सहित पूरे केबिन क्रू को नौकरी से निकाल दिया.
माइकल तजेंडारा 6 जून को जकार्ता से मेलबर्न के लिए उड़ान भर रहे थे. गरुड़ इंडोनेशिया की फ्लाइट में उनका मोबाइल चोरी हो गया. उनका अनुमान है कि उन्होंने फोन को सामने वाली सीट के पीछे बने पॉकेट में रखा था. टेकऑफ के बाद उनकी सीट बदल गई और वो दूसरी सीट पर चले गए.
जिस होटल में क्रू मेंबर ठहरे थे वहां से आ रहा था सिग्नल कुछ देर बार उन्हें अपने आईफोन की याद आई. जब उस जगह पर गए जहां आईफोन को रखा तो वहां से फोन गायब था. बाद में उन्होंने Apple के Find My iPhone का इस्तेमाल कर अपने खोए हुए फोन का पता लगाना चाहा तो उनका हैंडसेट को मेलबर्न में साउथबैंक प्रोमेनेड के पास पिंग किया गया था, जो मर्क्योर होटल से कुछ ही दूरी पर था. ये वही होटल था जहां एयरलाइन के कर्मचारी सो रहे थे.
नदी में दिखा रहा था मोबाइल का लोकेशन सिग्नल की तलाश यहीं नहीं रुकी, बल्कि यह इवान वॉकर ब्रिज की ओर बढ़ गई. तजेंडारा ने खुलासा किया कि आखिरी अपडेट में उनके फोन को ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-मध्य विक्टोरिया में यारा नदी में डूबा दिखाया. यानी जिसने भी फोन को चुराया था, वो पहले उस होटल में गया, जहां फ्लाइट के क्रू मेंबर ठहरे थे. फिर वो वहां से निकला और उसे नदी में फेंक दिया.
यात्री ने पूरी कहानी इंस्टाग्राम पर शेयर की मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फाइंड माय फोन फीचर पर अपने आईफोन को ट्रेस करने के स्क्रीनशॉट और इस घटना के बारे में सारे अपडेट को शेयर किया. इसमें उन्होंने अनुरोध किया कि यह सिर्फ एक फोन के बारे में नहीं है - यह भविष्य में सभी यात्रियों की सुरक्षा के बारे में है. कृपया इस कहानी को टैग और शेयर करने में मदद करें ताकि सही लोग इसे देख सकें.
पायलट सहित चालक दल को नौकरी से हटाया इस चौंकाने वाली घटना ने इंडोनेशिया में हलचल मचा दी है. गरुड़ इंडोनेशिया के वाणिज्यिक और कार्गो विभाग के प्रमुख एडे आर. सुसार्दी ने 9 जून को कहा कि जब आईफोन गायब हुआ था, उस समय ड्यूटी पर मौजूद चालक दल को तब तक के लिए बैठा दिया गया है, जब तक वे पता नहीं लगा लेते कि आखिर हुआ क्या था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










