
कैसी होगी 2300 में पृथ्वी? इंसानों और स्मार्टफोन को लेकर AI ने बनाई तस्वीर, हैरान करेगा जवाब
AajTak
Midjourney Discord Bot: क्या आप जानना चाहते हैं कि फ्यूचर कैसा होगा? भविष्य हमेशा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है और फ्यूचर जानने के लिए लोग कई तरह की मदद लेते हैं. क्या हो अगर आपको फ्यूचर बड़ी ही आसानी से देखने को मिल जाए. दरअसल, एक AI से हमने फ्यूचर को लेकर सवाल किए और इसके जवाब आपको हैरान कर सकते हैं.
भविष्य कैसा होगा और उस वक्त लोग कैसे दिखेंगे? ऐसे सवाल कई बार बहुत से लोगों के जेहन में आते होंगे, लेकिन इनका जवाब कहां खोजे. गूगल पर सर्च करेंगे, तो आर्टिकल्स को पोथा सामने आ जाएगा. फिर? कहां मिलेगा ऐसे सवालों का जवाब. आपके इस तरह के सवालों के जवाब AI दे सकता है.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जिसका दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले कुछ वक्त से चैटबॉट्स चर्चा में हैं. ऐसे चैटबॉट्स (बातचीत करने वाले बॉट्स) जो AI पावर्ड हैं, लेकिन AI पर बेस्ड कई दूसरे तरह के भी बॉट्स मौजूद हैं.
ये बॉट्स आपकी फरमाइश पर बहुत कुछ करते हैं. ऐसा ही एक बॉट Mid Journey है, जो आपके लिए फ्यूचर की तस्वीर भी तैयार कर सकता है. वैसे तो ये बॉट स्पेशली तस्वीरों के लिए हैं. मगर तस्वीरों में आपको अपने सवालों का जवाब मिल सकता है.
ये बॉट कुछ तरह से काम करता है कि आप जितने बेहतर ढंग से अपना सवाल कर सकेंगे. जवाब में उतनी बेहतर तस्वीर मिलेगी. तस्वीर जिसमें भविष्य भी हो सकता है. ऐसे ही कुछ सवाल हमने इस बॉट से किए हैं. सवाल जो भविष्य से जुड़े हुए हैं, जिसमें आपको फ्यूचर की तस्वीर मिलेगी.
पहला सवाल था कि साल 2300 में पृथ्वी कैसी होगी. इसके जवाब में Mid Journey ने चार तस्वीर बनाकर दी. इस तस्वीर में पृथ्वी आज से कुछ बदली हुई दिखती है. एक हिस्से में आपको ज्यादा बर्फ देखने को मिलता है. वहीं दूसरे हिस्से में पहाड़ और पानी है. तीसरी तस्वीर ग्रीन और मौदानी इलाका काफी ज्यादा है.
दूसरा सवाल था कि साल 2050 में स्मार्टफोन्स कैसे होंगे? स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक ट्रांसपैरेंट है. वहीं कुछ फोन्स में कॉर्नर पर मेटल का फ्रेम लगा है. वहीं एक तस्वीर फ्रेम के साथ स्पीकर भी जोड़े गए हैं. ऐसा नहीं है कि फ्यूचर में स्मार्टफोन्स का डिजाइन ऐसा ही होगा, लेकिन इससे आपको फ्यूचर की एक झलक देखने को मिल सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










