
कैसा है White House का वो किचन, जहां पीएम मोदी राजकीय दावत पर बुलाए गए हैं, कैसे होता है दुनिया की सबसे ताकतवर रसोई में काम?
AajTak
अमेरिकी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइट हाउस में स्टेट डिनर के लिए आमंत्रित हैं. इसकी तैयारियों में खुद फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन शामिल हुईं और मेन्यू का कुछ हिस्सा मीडिया में शेयर किया. राजकीय भोज की तैयारियां वाइट हाउस के खास किचन में हो रही है, जिसमें लंबी-चौड़ी टीम बहुत सावधानी के साथ काम करती है. डिनर डिप्लोमेसी में वैसे भी अमेरिका का अलग रुतबा है.
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा इस बार कई मायनों में खास है. वे राजकीय अतिथि की तरह बुलाए गए हैं, जिसे इंडो-अमेरिकी रिश्ते में नई गरमाहट की तरह देखा जा रहा है. आज मोदी वाइट हाउस में राजकीय दावत यानी स्टेट डिनर के लिए जाएंगे. वैसे तो बहुत से नेता अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच या डिनर टेबल शेयर करते रहते हैं, लेकिन स्टेट डिनर का दर्जा अलग है. जानिए, क्या है ये और क्यों वाइट हाउस में होने वाले बाकी भोजों से अलग है.
क्या है स्टेट डिनर और क्यों है खास?
पीएम फिलहाल अमेरिका की स्टेट विजिट पर हैं. ये वो दौरा है, जिसका न्योता खुद अमेरिकी राष्ट्रपति देते हैं. ये एक तरह का रेड-कारपेट इनविटेशन है, जिसमें बुलाए गए मेहमान को भव्य ट्रीटमेंट मिलता है. स्टेट डिनर इस विजिट का अहम हिस्सा है. इसमें मेजबान यानी अमेरिकी प्रेसिडेंट गेस्ट को अपने घर यानी वाइट हाउस में भोज कराता है.
वाइट हाउस हिस्टोरिकल एसोसिएशन (WHHA) के मुताबिक, ये दावत अमेरिका में सरकारी मेहमान के लिए सबसे बड़ा वेलकम है, जो उतना ही भव्य होता है. इसमें राष्ट्रपति के किचन के शेफ और बाकी स्टाफ ही नहीं, बल्कि फर्स्ट लेडी भी अपना योगदान देती हैं. वे खुद मेन्यू देखती और मेहमान की पसंद के अनुसार उसमें फेरबदल भी करती हैं.
टेबल की सजावट तक डिस्कस होती है
काफी पहले से इसकी तैयारियां होने लगती हैं. इस दौरान ये तक देखा जाता है कि डिनर टेबल पर कौन से रंग के फूल सजाए जाएंगे. इस बार तिरंगे से मिलते-जुलते फूलों से सजावट होगी. साथ ही बैठने का इंतजाम प्रोटोकॉल के अनुसार होता है. इसमें ध्यान दिया जाता है कि कहीं किसी के ओहदे का अपमान न हो जाए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








