
कैसा रहेगा पीएम मोदी का ये तीसरा कार्यकाल, क्या कह रहे ग्रह-नक्षत्र? पंडित शैलेंद्र पांडे ने बताया
AajTak
सरकार बनाने के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों को नीतीश कुमार और टीडीपी लीडर चंद्रबाबू नायडू की जरूरत है. फिलहाल, दोनों एनडीए के साथ हैं, लेकिन उनके इंडिया गठबंधन में भी शामिल होने को लेकर जमकर कयास लगाए जा रहे हैं. राजनीतिक उठापटक के बीच पीएम मोदी 8 जून को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. आने वाले वक्त को लेकर पीएम मोदी के ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं, इसको लेकर आजतक ने पंडित शैलेंद्र पांडे से बातचीत की.
लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटों के साथ बहुमत मिला है. बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई. उसे सिर्फ 240 सीटें मिली हैं. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की शाम को हो सकता है. हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा. खासकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी लीडर चंद्रबाबू नायडू पर.
उधर इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है. सरकार बनाने के लिए उसे भी नीतीश कुमार और टीडीपी लीडर चंद्रबाबू नायडू की जरूरत है. दोनों के इंडिया गठबंधन में भी शामिल होने को लेकर जमकर कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इन तमाम राजनीतिक उठापटकों के बीच क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जून को शपथ ले पाएंगे. ज्योतिष के हिसाब से इस दिन को लेकर पीएम मोदी के सितारे क्या कहते हैं? इस पर आजतक ने पंडित शैलेंद्र पांडे से बातचीत की.
8 अंक वाले तारीख के लिए शुभ नहीं होता अंक 8
पंडित शैलेंद्र पांडे के मुताबिक, अगर हम अंक ज्योतिष से समझना चाहें तो नरेंद्र मोदी जी की जन्म तारीख है 17 सितंबर. इसका अंक होता है 8. यह अंक भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है. हालांकि, 8 अंक वालों के लिए 8 अंक को अंक ज्योतिष बहुत अच्छा नहीं मानता है. और प्रधानमंत्री की शपथ की तारीख का अंक भी 8 है और उनकी जन्म तारीख का भी अंक 8 है. ऐसे में 8 जून के पीछे केवल अंक नहीं देखेंगे. हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि इस तारीख को किस समय और किस मुहूर्त में वो शपथ लेने जा रहे हैं, वो महत्वपूर्ण होगा. सिर्फ तिथि बहुत बड़ा रोल प्ले नहीं करती है.
शपथ ग्रहण के समय से तय होगा कि कैसा रहेगा अगले 5 साल का कार्यकाल
शैलेंद्र पांडे आगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जिस समय शपथ ग्रहण करेंगे, उस समय की जो शपथ ग्रहण की कुंडली बनेगी उससे पता चलेगा कि अगले 5 साल का उनका कार्यकाल कैसा रहेगा. इस दौरान उनको किस तरह की मुश्किलें आएंगी. केवल अंक के आधार पर आप इतनी बड़ी भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं. ये एक संयोग भी है कि पीएम मोदी के साथ बार-बार होता है कि आठ का अंक उनके जीवन में आ जाता है. वहीं, जहां तक शपथ ग्रहण की बात है, उसके पीछे बाकी ग्रहों को भी देखना होगा. प्रधानमंत्री की तरफ से आठ जून को सही मुहूर्त में ली गई शपथ उनके 5 साल की सरकार को निर्बाध तरीके से चला सकती है और बेहतर रख सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










