
कैसा दिखता है दुनिया का सबसे लंबा अजगर? गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया वीडियो
AajTak
इंडोनेशिया के घने जंगलों में मिले एक बचाए गए अजगर ने विशेषज्ञों को हैरान कर दिया, जब उसकी लंबाई अब तक प्रमाणित किसी भी जंगली सांप से ज्यादा निकली
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में जनवरी के अंत में हुई एक खोज ने वाइल्डलाइफ जगत को चौंका दिया. मारोस क्षेत्र में मिले एक विशाल रेटिकुलेटेड पायथन को औपचारिक रूप से मापा गया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उसकी लंबाई 7.22 मीटर दर्ज की. यह अब तक के सबसे लंबे प्रमाणित जंगली सांपों में से एक है. इस मादा अजगर का नाम इबू बैरोन रखा गया, जिसका अर्थ है-राजघराने या उच्च कुल की महिला.
दुनिया का सबसे लंबा अजगर
विशेषज्ञों का कहना है कि यह अजगर लगभग पूरी फुटबॉल गोलपोस्ट की चौड़ाई के बराबर लंबा है. तुलना के लिए इसकी लंबाई छह शॉपिंग ट्रॉली को सिर्फ-साथ रख देने जितनी बताई गई है. माप प्रक्रिया के दौरान एनेस्थीसिया नहीं दिया गया, क्योंकि इससे सांप की जान को जोखिम हो सकता था. अनुमान है कि अगर उसे आराम की अवस्था में मापा जाता, तो उसकी लंबाई 7.9 मीटर तक पहुंच सकती थी.
वजन दर्ज किया गया 96.5 किलोग्राम, और चूंकि सांप ने हाल ही में भोजन नहीं किया था, विशेषज्ञ मानते हैं कि भोजन के बाद उसका वजन 100 किलो से ऊपर जा सकता है.
मापने वाली टीम और बचाव प्रयास
इस रिकॉर्ड मूल्यांकन में इंडोनेशिया और बाली के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल थे. टीम का नेतृत्व दियाज नुग्राहा ने किया, जबकि प्रलेखन में फोटोग्राफर राडू फ्रेन्टियू ने सहायता दी. इन विवरणों को शोधकर्ता जॉर्ज बेकालोनी के जरिये से शेयर किया गया.स्थानीय अफवाहों के बाद यह टीम तेजी से मौके पर पहुंची ताकि सांप का सही आकलन किया जा सके और उसे भीड़ के खतरे से बचाया जा सके.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








