
कैश फॉर क्वेरी: महुआ मोइत्रा से जुड़े केस पर HC का लोकपाल को निर्देश- दो महीने में चार्जशीट पर करें फैसला
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी देने के मामले में लोकपाल को दो महीने का अतिरिक्त समय दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि ये अंतिम विस्तार है और इसके बाद कोई और मोहलत नहीं दी जाएगी. ये मामला लोकपाल के नवंबर 2025 के आदेश को रद्द करने के बाद सामने आया है, जिसमें सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में सुनवाई की. कोर्ट ने लोकपाल से इस मामले में TMC सांसद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी देने से जुड़े मामले में लोकपाल को दो महीने का अतिरिक्त वक्त दे दिया है. हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ये अंतिम विस्तार है और इसके बाद समय विस्तार की किसी भी मांग पर विचार नहीं किया जाएगा. इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से पेश हुए वकीलों ने कहा कि वह लोकपाल द्वारा दो महीने का समय बढ़ाने के अनुरोध का विरोध नहीं कर रहे हैं. जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने आदेश दिया, 'निपटान की अवधि दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है और ये भी कहा गया है कि समय बढ़ाने के लिए आगे कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा.'
नवंबर का आदेश रद्द इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट ने लोकपाल के नवंबर के आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी. कोर्ट ने लोकपाल से कहा कि वह लोकपाल अधिनियम की धारा 20 के प्रावधानों के तहत एक महीने के अंदर इस पर नए सिरे से विचार करें. कोर्ट ने पाया था कि लोकपाल ने अधिनियम की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन करने में गलती की थी और कानून की व्याख्या गलत तरीके से की गई थी.
क्या है आरोप पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यवसायी दर्शन हिरानंदानी से नकदी और उपहार लेकर लोकसभा में सवाल पूछे थे. सीबीआई ने 21 मार्च 2024 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच एजेंसी का आरोप है कि मोइत्रा ने अपने संसदीय विशेषाधिकारों के साथ समझौता किया और अपने लोकसभा लॉगिन क्रेडेंशियल साझा करके राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया. वहीं, सीबीआई ने जुलाई 2025 में महुआ मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हिरानंदानी से जुड़े इस कथित घोटाले की अपनी रिपोर्ट लोकपाल को सौंप दी थी. महुआ मोइत्रा ने लोकपाल द्वारा नवंबर 2025 में दी गई मंजूरी को चुनौती दी थी, जिसके बाद मामला अदालत पहुंचा. अब लोकपाल को कानून के अनुसार, ये तय करना होगा कि क्या सीबीआई को चार्जशीट पेश करने की अनुमति दी जानी चाहिए. इस फैसले के लिए अब मार्च 2026 तक की समय सीमा तय की गई है.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






