
कैश, डॉलर और 2 KG सोना... जानें लालू के बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों के घर छापेमारी में क्या-क्या मिला?
AajTak
लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदारों के घर में हुई छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय को बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी के अलावा कैश और सोना भी बरामद किया है. ईडी द्वारा यह छापेमारी करीब 12 घंटे तक चली.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदारों के आवास पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में कई बरामदगियां की है. नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में हो रही जांच के सिलसिले में ईडी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार, रिश्तेदार और राजद नेताओं के परिसरों पर बिहार सहित कई शहरों में छापेमारी की थी. एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 53 लाख रुपये कैश, 1,900 अमेरिकी डॉलर, लगभग 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए. छापेमारी की इस कार्रवाई के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद रहे.
दो दर्जन जगहों पर हुई छापेमारी
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित उस 'लाभार्थी कंपनी' AK इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्टर्ड पता है, जो इस मामले में शामिल है. ईडी के अनुसार, यादव परिवार द्वारा इसका इस्तेमाल आवासीय संपत्ति के रूप में किया जा रहा था. ईडी की यह छापेमारी पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई जैसे स्थानों पर की गई जहां लालू प्रसाद की बेटियां रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव, राजद के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना और प्रवीण जैन रहते हैं. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के एस्कॉर्ट के साथ करीब दो दर्जन स्थानों की तलाशी ली गई.
केंद्र पर बरसा विपक्ष
लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदारों औऱ परिजनों के यहां हुई छापेमारी की विपक्ष ने एक स्वर में आलोचना की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ED बैठा रखी है.उनकी गर्भवती पत्नी और बहनें को सताया जा रहा है. लालू प्रसाद यादव जी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई. अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है.मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है.'
शिवसेना नेता, प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा, 'अडानी समूह और कर्नाटक के भाजपा विधायक के यहां नकदी बरामदगी पर ईडी चुप है लेकिन जब विपक्ष की बात आती है तो वह अति उत्साही हो जाती है. चाहे दिल्ली हो या बिहार, या तेलंगाना हो या फिर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र. इसे इतिहास में स्वतंत्र एजेंसियों के सबसे काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा- जब उन्हें झुकने के लिए कहा गया तो वे रेंगने लगे.'

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









