
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश का टिकट कटने की आशंका, BJP दफ्तर में जुटे समर्थक
AajTak
बीजेपी ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 230 में से 79 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. संगठन के बड़े चेहरे कैलाश विजयवर्गीय को भी विधायकी चुनाव में उतारा गया है. इसके बाद उनके बेटे आकाश का टिकट कटने की आशंका है.
भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी होते ही मध्य प्रदेश की सियासत एकाएक गर्मा गई है. कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद अब उनके बेटे और मौजूदा विधायक आकाश विजयवर्गीय का टिकट कटने की आशंका पार्टी नेताओं को है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बीजेपी एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट देने की बात कहती है.
आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर-3 से बीजेपी विधायक हैं. अब गुरुवार को बीजेपी समर्थक भोपाल में पार्टी दफ्तर पर एकजुट हुए. उन्होंने आकाश के समर्थन में नारेबाजी की और उनको भी टिकट देने की मांग की. विजयवर्गीय समर्थक पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने लगे हैं.
गुरुवार शाम को आकाश विजयवर्गीय को टिकट दिलाने का दबाव बनाने के लिए समर्थक बड़ी संख्या में भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इंदौर से 5 बस और अन्य गाड़ियां भरकर वहां पहुंची थीं. प्रदेश कार्यालय में समर्थकों की चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव से बंद कमरे में मुलाकात हुई.
माना जा रहा है कि अगर आकाश विजयवर्गीय का टिकट कटा तो उनके समर्थक इंदौर में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन जायेंगे.
विवाद के चलते चर्चा में था आकाश विजयवर्गीय का नाम
साल 2019 की बात है. कैलाश के बेटे आकाश विजयवर्गीय उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने निगम अधिकारी पर बैट से हमला कर दिया था. घटना इंदौर के गंजी कंपाउंड इलाके की थी. वहां तोड़फोड़ को लेकर बहस होने के बाद आकाश ने निगम अधिकारी पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया था. इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. मामले में तब आकाश की गिरफ्तारी भी हुई थी.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







