
कैब की तरह खड़े रहेंगे कई प्राइवेट जेट, 400 करोड़ का खर्चा... जेफ बेजोस की शादी में क्या क्या होगा?
AajTak
अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस जल्द ही अपनी मंगेतर जर्नलिस्ट लॉरेन सांचेज के साथ शादी करने वाले हैं. इस शादी में करीब 48 मिलियन यूरो (55.69 मिलियन डॉलर) से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है.
अमेरिका के बिजनेसमैन जेफ बेजोस की शादी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस जल्द ही अपनी मंगेतर जर्नलिस्ट लॉरेन सांचेज के साथ शादी करने वाले हैं. उनकी शादी काफी भव्य होने वाली है. जेफ बेजोस ने पहले शादी के लिए कैनारेगियो में एक स्थान चुना था लेकिन बाद में काफी प्रदर्शन के बाद इसमें बदलाव कर दिया गया है. इस भव्य शादी में बिजनेस, पॉलिटिक्स और फाइनेंस से जुड़े लगभग 200-250 वीआईपी मेहमान आने का अनुमान है.
जेफ बेजोस की शादी अब कहां हो रही है? रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और जर्नलिस्ट लॉरेन सांचेज की शादी का आयोजन ईस्ट कास्टेलो डिस्ट्रिक्ट में होगी. जो पूर्वी कास्टेलो जिले ( (East Castello) में 14वीं सदी का एक विशाल परिसर है. आर्सेनल वेनिस में एक शानदार जगह है. चारों ओर से पानी से घिरा होने और पुल बनने के कारण भूमि मार्ग से यहां पहुंचना असंभव होने के कारण, यह हॉल कैनारेगियो के स्कूला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया (एक मध्ययुगीन पूर्व धार्मिक स्कूल) की तुलना में अधिक सुरक्षित स्थल माना जाता है.
शादी में कितना होगा खर्च इस शादी में करीब 48 मिलियन यूरो (55.69 मिलियन डॉलर) से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है.
समारोह में कौन-कौन शामिल होगा? इस सामारोह में करीब 200-250 मेहमानों के शामिल होने का अनुमान है. समारोह के लिए कई हाई-प्रोफाइल मेहमान पहले से ही वेनिस में आ रहे हैं. इवांका ट्रम्प और जेरेड कुशनर के अलावा, इस सूची में कैटी पेरी, हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो, डायने वॉन फर्स्टेनबर्ग, किम कार्दशियन, मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स भी शामिल हैं.
मेहमानों के लिए मंगाए गए प्राइवेट जेट इस शादी में आए मेहमानों के लिए मंगलवार को प्राइवेट जेट आने शुरू हो गए हैं, जिनमें से लगभग 90 के वेनिस और ट्रेविसो और वेरोना के नजदीकी हवाई अड्डों पर उतरने की उम्मीद है. सबसे पहले आने वालों में इवांका ट्रम्प और जेरेड कुशनर शामिल है, जो टस्कन की छुट्टियों से लौटे थे. शहर की नहरों के पार मेहमानों को ले जाने के लिए आयोजकों ने कम से कम 30 वॉटर टैक्सियों को बुक किया गया है.
मेहमान कहां ठहरेंगे? एक रिपोर्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ ने मेहमानों के लिए प्रतिष्ठित अमन वेनिस के साथ-साथ चार अन्य आलीशान होटलों को भी बुक कर लिया है. सदी की इस शादी के लिए ग्रिट्टी पैलेस, सेंट रेजिस, बेलमंड सिप्रियानी और होटल डेनियली सभी को पूरी तरह या आंशिक रूप से बुक कर लिया गया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










