
कैफे में मंगाया अनार जूस तो उठा ले गई पुलिस, Anti- Terror Unit ने कड़ाई से की पूछताछ और फिर...
AajTak
पुर्तगाल गए अजरबैजान के एक रूसी स्पीकर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा. दरअसल उसने रेस्टोरेंट में अनार का जूस मंगाया था जिसके बदले में उसे पुलिस ही उठाकर ले गई. हालांकि बाद में इस मुसीबत का पूरा माजरा समझ आया.
दुनिया घूमने वालों के लिए पैसे रुपये के अलावा भाषा एक बड़ा बैरियर होता है. किसी दूसरे देश की सीमा में घुसते ही भाषा बदल जाती है और अगर आप पूरी तैयारी के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे तो मुसीबत तो होनी है. यानी आप किसी देश में हैं और आप वहां की भाषा नहीं समझते तो आपको होटल में चेकइन से लेकर खाना ऑर्डर करने और यहां तक कि किसी इमरजेंसी में मदद मांगने तक में बड़ी दिक्कत हो सकती है. लेकिन आपकी बात कोई न समझे इससे भी बड़ी मुसीबत तो तब हो जाती है जब कोई आपकी बात को गलत समझ ले.
ऑनलाइन ट्रांसलेशन ने की गड़बड़
अब पुर्तगाल गए अजरबैजान के एक रूसी स्पीकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. ये सब इतना अजीब था कि शायद वो इसे जिंदगीभर न भूले. यहां वह लिस्बन के एक कैफे में पहुंचा. उसे अनार का जूस ऑर्डर करना था लेकिन वेटर को कैसे समझाता तो उसने एक लैग्वेज एप का यूज किया. उसने पोमग्रेनेट को पुर्तगाली में ट्रांसलेट किया. एप ने इसका गलत ट्रांसलेशन 'ग्रेनेट' दे दिया. जैसे ही शख्स ने वेटर के सामने ये शब्द बोला तभी बहुत बड़ी गड़बड़ी हो गई. वेटर को लगा कि ये बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है. वेटर ने तेजी से जाकर पुलिस को फोन किया.
उठा कर ले गई पुलिस, छाना होटल रूम
यहां पांच पुलिस वाले पहुंचे और शख्स की गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया और उसके हाथों में हथकड़ी लगा दी. इसके बाद उसे पास के पुलिस स्टेशन में ले जाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई. साथ ही उसके पूरे होटल रूम की छानबीन की गई. लिस्बन की पुलिस ने पुर्तगाल एंटी टेरर कॉर्डिनेशन यूनिट से कंसल्ट किया और खुद का डेटाबेस भी चेक किया लेकिन शख्स के खिलाफ कुछ नहीं मिला. आखिरकार उन्हें जब पूरा माजरा समझ आया तो उन्होंने उसे छोड़ दिया.
भाषा बनी थी मुसीबत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










