
कैफे ब्लास्ट: 100 मीटर बाद CCTV से 'गायब' संदिग्ध, अब स्विच ऑफ नंबरों के 'जागने' का इंतजार, बेंगलुरु पुलिस के सामने 86 मिनट का रहस्य सुलझाने की चुनौती
AajTak
अब तक की हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक जब कैफे से बाहर निकलता है तो कैफे से आगे 100 मीटर की दूरी तक तो उसकी मौजूदगी है, उसके बाद से संदिग्ध से CCTV से गायब हो गया है. पुलिस संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस कर रही है, इसके अलाव जो नंबर स्विच ऑफ हैं, उनके ऑन होने का इंतजार भी कर रही है.
कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां गहन जांच में जुटी हुई हैं. जांच के लिए हर घटना के एक-एक सिरे को पकड़ती चल रही पुलिस के सामने अब 86 मिनट की टाइमिंग की एक गुत्थी आ गई है. असल में कैफे के अंदर आरोपी का आना, अपने लिए फूड ऑर्डर करना, सीट पर बैठना, चले जाना और फिर विस्फोट होना, ये सबकुछ इसी 86 मिनट के भीतर हुआ है. पुलिस इस टाइमलाइन के इर्द-गिर्द भी अपनी जांच का विस्तार कर चुकी है. इसके लिए पुलिस, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही, जहां से ये पता चल सके कि कैफे छोड़ने के बाद आरोपी कहां और किस ओर गया होगा.
100 मीटर बाद दिखना बंद हो गया संदिग्ध अब तक की हुई जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक जब कैफे से बाहर निकलता है तो कैफे से आगे 100 मीटर की दूरी तक तो उसकी मौजूदगी है, उसके बाद से संदिग्ध से CCTV से गायब हो गया है. पुलिस संदिग्ध नंबरों को भी ट्रेस कर रही है, इसके अलाव जो नंबर स्विच ऑफ हैं, उनके ऑन होने का इंतजार भी कर रही है. बता दें कि बेंगलुरु कैफे में ब्लास्ट करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है. उसकी उम्र 28 से 30 साल बताई जा रही है.
रवा-इडली ऑर्डर की पर खाई नही सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वो कैफे में आया और काउंटर से कूपन लिया. उसने रवा इडली का ऑर्डर दिया, लेकिन खाया नहीं. जिस बैग में बम था, उसे रखकर बाहर चला गया. विस्फोट के संबंध में बेंगलुरु के एचएएल पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वह जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में टिप्पणी कर सकते हैं. फॉरेंसिक डिपार्टमेंट ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं. धमाके में विस्फोट के लिए IED का इस्तेमाल हुआ था, यह लैब टेस्ट के बाद सामने आया है. रामेश्वरम cafe में जो IED ब्लास्ट हुआ उसका CCTV देखने पर लगता है की IED की इंटेस्टी ज्यादा रही है यानी की Explosive की मात्रा काफी ज्यादा थी अगर ये IED कैफे के अंदर रखा गया होता तो नुकसान काफी ज्यादा होता.
रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लालस्ट की पूरी टाइमलाइन
11.30 संदिग्ध व्यक्ति एक बैग के साथ कैफे में आया 11.38 उसने कैश काउंटर पर जाकर रवा इडली ऑर्डर की. 11.44 वह वॉश बेसिरन पर पहुंचा 11.45 कैफे से बाहर निकल गया 12.56 ब्लास्ट हुआ
साल 2024 में भी हुआ IED ब्लास्ट 28 दिसंबर 2014 को बंगलोर के चर्च स्ट्रीट रोड पर Coconut Grove रेस्टोरेंट के बाहर IED ब्लास्ट हुआ था, एक महिला की मौत हुई थी. Rameshwaram cafe के बाहर जो धमाका हुआ ठीक उसी तरह का IED ब्लास्ट लग रहा है. हालांकि रामेश्वरम cafe में जो IED ब्लास्ट हुआ उसका CCTV देखने पर लगता है की IED की इंटेस्टी ज्यादा रही है यानी की Explosive की मात्रा काफी ज्यादा थी अगर ये IED कैफे के अंदर रखा गया होता तो नुकसान काफी ज्यादा होता.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









