
कैफे का बिल कौन देगा?, दोस्तों में मचा बवाल, चले नॉनस्टॉप थप्पड़ ही थप्पड़, VIDEO
AajTak
वायरल हुआ वीडियो किसी कैफे के मेन गेट का लग रहा है. इसमें एक लड़का दूसरे को थप्पड़ ही थप्पड़ जड़े जा रहा है. वीडियो को कैप्शन के अनुसार ये झगड़ा कैफे के बिल के पेमेंट को लेकर हुआ था.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं. इनमें से कई हंसा देते हैं. कई भावुक कर देते हैं तो कई डरा भी देते हैं. हाल में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो दोस्त बुरी तरह से भिड़ गए हैं.
'कैफे का बिल कौन देगा?'
वीडियो किसी कैफे के मेन गेट का लग रहा है. ट्विटर अकॉउंट @gharkekalesh से इसे शेयर किया गया है और इसके कैप्शन के अनुसार ये झगड़ा कथित तौर पर इस बात को लेकर हुआ है कि बिल कौन देगा? इसमें एक लड़का दूसरे को लगातार थप्पड़ ही थप्पड़ जड़ रहा है और लड़कियों समेत बाकी दोस्त हैरान खड़े रहकर ये सब देख रहे हैं. बाद में वे किसी तरह से उसे रोकते हैं.
'जैसे कंजूस मेरे दोस्त हैं...'
वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. कुछ ने कहा कि पैसों पर ऐसी लड़ाई हो तो किस बात की दोस्ती. वहीं किसी और ने मजे लेते हुए कहा- जैसे कंजूस मेरे दोस्त हैं, मैं भी जल्दी ऐसा रूप लेने वाला हूं.
'जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











