
कैदी ने महिला जेलर को किया KISS, बदले में ऑफिसर ने दिया मोबाइल फोन!
AajTak
महिला जेलर ने कथित तौर पर पुरुष कैदी को KISS किया, वहीं कैदी ने कारावास के अंदर से महिला जेलर के मोबाइल फोन का भी उपयोग किया. इस आरोप में महिला जेलर की नौकरी से छुट्टी कर दी गई है. महिला जेलर पर कई संगीन आरोप लगे हैं, मामला अमेरिका का है.
एक महिला जेलर, कैदी से दिल लगा बैठी. जेलर ने इसके बाद कानून तोड़कर कई काम को अंजाम दिया. महिला जेलर ने कैदी को KISS किया, उसके साथ इंटीमेट हुईं. कैदी ने महिला जेलर के मोबाइल फोन का जेल में रहते हुए यूज भी किया. अब महिला जेलर को नौकरी से निकाल दिया गया है.
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में डिटेंशन ऑफिसर (जेलर) रहीं ब्रिटनी रोक्सेन वॉकर (Brittany Roxanne Walker) पर नारकोटिक्स शेड्यूल 2, गैरकानूनी तौर पर कैदी की मदद करने, कैदी के साथ सेकेंड डिग्री सेक्सुअल मिसकंडक्ट के आरोप लगे हैं.
चेरोकी काउंटी शेरिफ ऑफिस ने बताया कि पूर्व जेलर वॉकर ने कैदी ब्रायंट कीथ स्मिथ (Bryant Keith Smith) को जेल के अंदर मोबाइल फोन यूज करने के लिए दिया. वॉकर मोबाइल फोन को जेल के अंदर 7 अक्टूबर को गई थीं.
WSPA की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि वॉकर ने कैदी को KISS किया और उसको कामुक अंदाज में स्पर्श भी किया.
शेरिफ स्टीव म्यूलर ने कहा कि कानून से जुड़े अधिकारी भी कानून से ऊपर नहीं हो सकते हैं. अगर कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा. म्यूलर ने आगे कहा कि हम अपने स्टाफ को लगातार यह बात याद दिलाते रहते हैं कि कानून का हमें पालन करना होगा.
महिला जेल अधिकारी वॉकर अपने पद पर अगस्त से तैनात थीं. 7 दिसंबर को उनको गिरफ्तार करने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया. हालांकि, बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जेल से छोड़ दिया गया.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










