
कैदी को पेट में हो रहा था दर्द, एक्स-रे देख डॉक्टर रह गए दंग, शरीर में था मोबाइल फोन
AajTak
33 साल के इस कैदी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन वो बीते चार दिनों से पेट में दर्द की शिकायत कर रहा था जिसके बाद उसे पिछले हफ्ते प्रिस्टिना विश्वविद्यालय अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था.
मोबाइल आज हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है लेकिन सोचिए क्या हो जब यही मोबाइल आपके पेट में चला जाए. दरअसल कोसोवो के एक सर्जन ने दावा किया है कि एक कैदी ने मोबाइल फोन को ही निगल लिया था जिसके बाद उसे पेट में दर्द होने लगा था. डॉक्टरों ने कैदी के पेट से सफलतापूर्वक एक मोबाइल फोन बाहर निकाला. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) 33 साल के इस कैदी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन वो बीते चार दिनों से पेट में दर्द की शिकायत कर रहा था जिसके बाद उसे पिछले हफ्ते प्रिस्टिना विश्वविद्यालय अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty) डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो वो एक्सरे देखकर दंग रह गए. कैदी ने एक छोटा फोन निगल लिया था. कैदी का ऑपरेशन करने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर स्केंडर तेलकु ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'एंडोस्कोपिक के जरिए बिना पेट काटे हमने तीन हिस्सों में बंट चुके फोन को बाहर निकाल लिया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










