
कैदी का X-ray देख डॉक्टर के उड़ गए होश, पेट में छिपाया था मोबाइल
Zee News
एक कैदी अपने पेट में मोबाइल छिपाकर जेल में ले गया. लेकिन बाद में उसके पेट में तेज दर्द होने लगा. जब उसने जेलर को दर्द के बारे में बताया जो उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई, जिसमें मोबाइल वाली बात सामने आई.
प्रिस्टीना: आपने जेल में छिपाकर मोबाइल ले जाने वाले कैदियों के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको उस कैदी के बारे में बताएंगे जो मोबाइल जेल के अंदर तो ले गया, पर बाद में वही उसकी परेशानी का कारण भी बना. पूरा मामला कोसोवो का है, जहां जेल में बंद एक कैदी कुछ दिनों से लगातार पेट दर्द की शिकायत कर रहा था. जेल प्रशासन को पहले लगा कि वो नाटक कर रहा है. लेकिन जब उन्हें उसकी हालत का एहसास हुआ तो उसे प्रिस्टिना विश्वविद्यालय अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी क्लीनिक में उसे भर्ती कराया. यहां डॉक्टर ने थोड़ा चेक करने के बाद कैदी का एक्स-रे कराया, जिसे देखकर उसकी आंखें फटी रह गईं. रिपोर्ट में कुछ मोबाइल जैसी चीज नजर आई. जब कैदी से इसके बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक मोबाइल फोन निगल लिया था, जिसके बाद उसे पेट में दर्द होने लगा था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



