
कैंसर के इलाज में शिकागो की रिसर्च ने उम्मीद जगाई तो मुंबई के डॉक्टरों ने भी कमाल कर दिया
AajTak
मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इम्यूनोथेरेपी ड्रग के जरिए ही कैंसर का और ज्यादा सस्ता इलाज खोज निकाला है. दावा हो रहा है कि इस नई ड्रग की वजह से गरीब से गरीब व्यक्ति को कैंसर का इलाज मिल पाएगा.
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज आज भी मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बना हुआ है. हर साल कई लोग इस कैंसर की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं. हाल ही में शिकागो में कैंसर को लेकर एक मीटिंग हुई थी. वहां पर स्लोआन कैटेरिंग कैंसर सेंटर के डॉक्टरों ने इम्यूनोथेरेपी ड्रग के जरिए कोलोरेक्टल कैंसर को ठीक करने का दावा कर दिया था. उस समय रिसर्च की काफी चर्चा रही, अब भारत ने भी इस दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है.
मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इम्यूनोथेरेपी ड्रग के जरिए ही कैंसर का और ज्यादा सस्ता इलाज खोज निकाला है. दावा हो रहा है कि इस नई ड्रग की वजह से गरीब से गरीब व्यक्ति को कैंसर का इलाज मिल पाएगा. इस बारे में टाटा मेमोरियल अस्पताल में ऑनकॉलोजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर कुमार प्रभाश ने बताया कि ट्रायल के दौरान 76 मरीजों को नीवोलंब नाम की दवाई दी गई. उन मरीजों पर कुल 25 हजार का खर्चा आया. सामान्य खर्चे से ये काफी कम रहा. उन मरीजों पर केमोथेरेपी भी चलती रही. इसके अलावा 75 अन्य मरीजों को सिर्फ केमोथेरेपी दी गई.
इसके नतीजे काफी शानदार रहे. जिन मरीजों को केमोथेरेपी के साथ इम्यूनोथेरेपी ड्रग दिया गया वो 10.1 महीने ज्यादा दिनों तक जिंदा रह पाए. वहीं जिन मरीजों को कैंसर के दौरान सिर्फ केमोथेरेपी दी गई, वो 6-7 महीनों तक जिंदा रहे. डॉक्टरों के मुताबिक आने वाले समय में इस दिशा में और ज्यादा रिसर्च की जाएगी.
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट में भी इससे पहले कैंसर को लेकर इलाज का दावा किया था. स्टडी के लेखक और न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर सेंटर के डॉक्टर लुइस ए डियाज ने कहा कि आज तक ऐसी कोई भी स्टडी नहीं आई है जिसमें ये दावा किया जा सके कि इलाज से किसी भी मरीज का कैंसर पूरी तरह से खत्म हो गया हो.
स्टडी में शामिल सभी मरीजों ने एक ही दवा ली थी. स्टडी के नतीजे चौंकाने वाले थे. ट्रायल में शामिल हर एक मरीज के शरीर से कैंसर पूरी तरह गायब हो चुका था. किसी भी मरीज के शारीरिक परीक्षण, एंडोस्कोपी, पीईटी स्कैन या एम.आर.आई. स्कैन में ये दिखाई नहीं दिया. डॉक्टर डियाज ने कहा, 'मेरे हिसाब से कैंसर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है.'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








