
केवल छत खोलकर झूमने के लिए नहीं होते सनरूफ! जानिए इस फीचर से जुड़े हर सवाल का जवाब
AajTak
क्या आप जानते हैं कि, सनरूफ को कारों में शामिल करने का मुख्य आधार क्या था? ऐसा माना जाता है कि, सनरूफ का चलन उन देशों में पहले शुरू हुआ जहां पर लोग ड्राइविंग के दौरान पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी नहीं प्राप्त कर पाते थें.
आज के समय में कार में सनरूफ का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. शुरुआती दौर में ये फीचर महंगी और लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता था, लेकिन अब 10 लाख रुपये से भी कम कीमत में ये फीचर आसानी से उपलब्ध है. सनरूफ को खोलकर झुमते हुए बाहर निकलना और तेज रफ्तार हवा से में बाहें फैलाना लोगों को काफी आकर्षित करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फीचर का सही मायनों में क्या उपयोग है? दरअसल, बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाए जाने वाले दृश्यों से प्रेरित होकर ज्यादातर लोग ऐसा करते हैं, लेकिन असल बात ये है कि छत खोलकर झूमने के लिए सनरूफ नहीं होते हैं.
सनरूफ न केवल कार के लुक को बेहतर बनाता है बल्कि इससे कार के केबिन को भी एयरी (हवादार) बनाने में काफी मदद मिलती है. इससे पहले कि, हम आपको सनरूफ के सही उपयोग के बारे में बताएं, आइये जान लेते हैं कि कार की छत पर दिए जाने वाला ग्लॉस का ये पैनल कितने तरह का होता है.
रेगुलर सनरूफ:
रेगुलर सनरूफ में रिट्रैक्टेबल (अंदर-बाहर) होने वाले ग्लॉस लगे होते हैं. इसे इलेक्ट्रिकली ऑपरेट किया जाता है. ये आमतौर इस समय के तकरीबन हर सनरूफ वाले वाहनों में देखने को मिलता है. इसमें एक टिंटेड शेड भी दिया जाता है, जो कि तेज धूप में आपकी कार के केबिन को गर्म होने से बचाता है. ये शेड एक बारीक नेट वाले कपड़े के बने होते हैं, जो कि एयर वेंटिलेशन रखते हुए छाया प्रदान करते हैं. रेगुलर सनरूफ कार के फ्रंट सीट को रूप एरिया को कवर करता है.
पैनोरमिक सनरूफ:
इस सनरूफ को आजकल खूब पसंद किया जा रहा है, ज्यादातर हाईएंड कारों में ये फीचर मिलते हैं। आकार में इस सनरूफ का ग्लॉस बड़ा होता है, जो कि कार के पिछले सीट से लेकर फ्रंट सीट के रूफ को कवर करता है. इसमें कई पैनल दिए जाते हैं, ये फिक्स भी हो सकते हैं और ऑपरेट करने वाले भी. दिन और रात दोनों समय ये आपको कार के भीतर से नजारों का मजा लेने का मौका देता है. दिलचस्प बात ये है कि, ये आगे और पीछे दोनों तरफ से खुलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










