
केरल: PFI के बंद के दौरान हिंसा, RSS दफ्तर पर फेंका गया पेट्रोल बम, बसों में भी तोड़फोड़
AajTak
केरल में नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ पीएफआई ने बंद का ऐलान किया था. कन्नूर के पैय्यानूर में कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए अपनी दुकानें बंद करने से मना कर दिया. इसके बाद उनके और पीएफआई के लोगों के बीच झड़प होने की खबर है.
केरल में नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की छापेमारी के विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने बंद बुलाया था, लेकिन कन्नूर के पैय्यानूर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करने से मना कर दिया. इस दौरान पीएफआई कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जो देखते-देखते ही हिंसक झड़प में बदल गई. इससे पहले केरल के कई और शहरों में पीएफआई का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है.
केरल में पीएफआई के बंद के दौरान कई शहरों से तोड़फोड़ की खबर है. त्रिवेंद्रम, कोल्लम और कोझीकोड से बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई है. कोच्चि में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों के छापों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं स्थानीय स्तर पर दुकानें बंद कराने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक यहां पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक वो कथित तौर पर दुकानों को नुकसान पहुंचा रहे थे.
RSS के ऑफिस पर फेंका पेट्रोल बम
कन्नूर में पीएफआई का विरोध प्रदर्शन और उग्र होता जा रहा है. यहां के मत्तानूर में आरएसएस (RSS) के एक कार्यालय पर पीएफआई के दो लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की खबर है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मामले में जांच की जा रही है. इससे पहले केरल में कई जगहों पर पीएफआई के दुकानों, सार्वजनिक संपत्ति और होटलों को नुकसान पहुंचाने की भी खबर आई है.
एक साथ 15 राज्यों में छापेमारी
NIA ने 22 सितंबर को देर रात देशभर में PFI के करीब 150 ठिकानों पर छापेमारी की. 15 राज्यों में एक साथ की गई इस छापेमारी को पूरा करने में एनआईए के 200 अफसरों ने कार्रवाई की. इसमें सौ से ज्यादा टेरर फंडिग के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. बेहद सीक्रेट तरीके से प्लान किए गए इस ऑपरेशन में केरल से लेकर दिल्ली, यूपी तक एक्शन हुआ. इसमें PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. एम. ए. सलाम को केरल से गिरफ्तार किया गया. वहीं दिल्ली PFI प्रमुख परवेज अहमद को भी अरेस्ट किया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










