
केरल: 30 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 4 की मौत, कई घायल
AajTak
KSRTC की बस तमिलनाडु के तंजावुर में टूर लेकर मवेलिक्कारा लौट रही थी. यह हादसा आज यानी सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे हुआ. एक मोड़ पर बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी.
केरल (Kerala) के इडुक्की जिले के मुंडक्कयम में KSRTC की एक बस के साथ हादसा हो गया. यात्रियों से भरी बस खाई में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसे का शिकार हुई बस में 34 यात्री और तीन कर्मचारी सवार थे. सभी यात्री मवेलिक्कारा इलाके के रहने वाले थे. KSRTC की बस तमिलनाडु के तंजावुर में टूर लेकर मवेलिकरा= लौट रही थी.
यह हादसा आज यानी सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक, बस ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया, "सोमवार को तड़के पहाड़ी जिले में पुल्लुपारा के पास एक सरकारी बस के खाई में गिर जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए." उन्होंने बताया कि बस 34 यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद अलप्पुझा जिले के मावेलिकरा लौट रही थी, तभी सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ.
उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों को तुरंत तैनात किया गया.
(एजेंसी के इनपुट के साथ)

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










