
केरल: 'स्नेह यात्रा' के सहारे ईसाइयों को साधने में जुटी BJP, पार्टी में शामिल हुए 50 क्रिश्चियन परिवार
AajTak
पिछले सप्ताह स्नेह यात्रा को फिर से शुरू करते हुए, भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने राज्य के विभिन्न चर्चों के शीर्ष पुजारियों से मुलाकात की थी और उन्हें पीएम मोदी की ओर से क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थीं.
भाजपा पिछले कुछ समय से केरल में ईसाई समुदाय को लुभाने में जुटी है. इस कड़ी में शनिवार को राज्य में एक पादरी समेत ईसाई समुदाय के लगभग 50 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ली. पार्टी ने इस बारे में जानकारी दी है. भगवा पार्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, 'दक्षिणी केरल के पथानामथिट्टा जिले में ऑर्थोडॉक्स चर्च निलक्कल भद्रासनम के सचिव फादर शैजू कुरियन सहित लगभग 50 ईसाई परिवार केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए'.
बीजेपी ने कहा कि शनिवार को मध्य केरल के त्रिशूर जिले में प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में केरल कांग्रेस (जैकब) गुट के कई लोग भी पार्टी में शामिल हुए. भाजपा ने अल्पसंख्यकों का पार्टी के साथ जुड़ने का श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास कार्यों और दूरदर्शी सोच को दिया. पार्टी ने कहा, 'पिछले एक दशक में, मोदी सरकार ने विकास के प्रति मजबूत समर्पण दिखाया है. यह अल्पसंख्यकों को भाजपा का समर्थन करने और उसके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है'.
केरल में भाजपा कर रही है 'स्नेह यात्रा'
यह घटनाक्रम भगवा पार्टी द्वारा राज्य में ईसाई समुदाय से जुड़ने के उद्देश्य से एक आउटरीच कार्यक्रम 'स्नेह यात्रा' को फिर से शुरू करने के तुरंत बाद आया है. पार्टी ने कहा, 'भाजपा स्नेह यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अल्पसंख्यक समूहों के बीच गलतफहमियों को दूर कर सकती है. यह निश्चित है कि विकास की राजनीति का हिस्सा बनने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक लोग भाजपा में शामिल होंगे'.
पिछले सप्ताह स्नेह यात्रा को फिर से शुरू करते हुए, भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने राज्य के विभिन्न चर्चों के शीर्ष पुजारियों से मुलाकात की थी और उन्हें पीएम मोदी की ओर से क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थीं. इनमें प्रमुख रूप से सिरो-मालाबार चर्च के पूर्व चीफ कार्डिनल जॉर्ज एलेनचेरी, वेरापोली के लैटिन आर्चडीओसीज के आर्कबिशप जोसेफ कलाथिपरबिल शामिल थे.
हालांकि विभिन्न ईसाई संप्रदायों के कई सीनियर बिशपों ने हाल के दिनों में राज्य में कई मौकों पर भाजपा समर्थक बयान दिए हैं, लेकिन मणिपुर हिंसा मुद्दे पर पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित चुप्पी ने उनके बीच मतभेद पैदा कर दिए हैं. राज्य में कांग्रेस पार्टी ने ईसाई समुदाय तक पहुंचने की भाजपा की पहल की कड़ी आलोचना की है, जिसमें कहा गया है कि यह 'स्नेहा यात्रा' नहीं है, बल्कि 'किस ऑफ जुडास' (यहूदा का चुंबन) है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







