
केरल: सरकार और राज्यपाल में टकराव, VC की नियुक्ति के पैनल में सामने आए मतभेद
AajTak
राज्यपाल ने केरल यूनिवर्सिटी के लिए एक नए कुलपति का चयन करने के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी के दो सदस्यों को नामित किया है. केरल विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार, नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर सिफारिशें करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाता है. कमेटी नए कुलपति की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करती है.
केरल यूनिवर्सिटी के कुलपति की नियुक्ति को लेकर विजयन सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच एक बार फिर टकराव देखने को मिल रहा है. सरकार विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति करने के संबंध में राज्यपाल (कुलाधिपति) की शक्तियों को कम करने के लिए एक अध्यादेश लाने की तैयारी में जुटी है, इस बीच राज्यपाल ने केरल यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है.
राज्यपाल ने केरल यूनिवर्सिटी के लिए एक नए कुलपति का चयन करने के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी के दो सदस्यों को नामित किया है. केरल विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार, नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर सिफारिशें करने के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाता है, जिसमें कुलाधिपति (राज्यपाल), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और विश्वविद्यालय सीनेट एक-एक सदस्य को नॉमिनेट करता है. c केरल यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति का कार्यकाल इसी साल अक्टूबर में समाप्त होने जा रहा है.
राजभवन से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने IIM कोझिकोड के निदेशक प्रोफेसर देबाशीष चटर्जी को कुलाधिपति और कमेटी के संयोजक के रूप में नियुक्त किया. जबकि यूजीसी की तरफ से कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बट्टू सत्यनारायण को नामित किया है. तीसरे सदस्य के नाम को केरल विश्वविद्यालय के सीनेट से प्राप्त होने पर शामिल किया जाएगा. इस कमेटी को तीन महीने के अंदर अपनी सिफारिशें देनी होंगी.
हालांकि, यह पहली बार है जब राज्यपाल ने अधिसूचना में तीन सदस्यों की कमेटी में सिर्फ दो को ही नामित किया है. माना जा रहा है कि जिस तरह से चयन प्रक्रिया शुरू की गई है, वह सामान्य प्रथा के विपरीत है. कुलाधिपति ने पहली बार राज्य सरकार को अपने नामित व्यक्ति को पैनल का गठन करने के लिए प्रस्ताव दिया है.
(इनपुट- शिबी)

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






