
केरल: राहुल ममकूटाथिल केस पर कांग्रेस में मतभेद, पार्टी मुखपत्र का संपादकीय विवादों में
AajTak
केरल में कांग्रेस MLA राहुल ममकुटाथिल पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोपों ने राजनीतिक हलचल और पार्टी के भीतर मतभेद को तेज कर दिया है. कांग्रेस के आधिकारिक मुखपत्र 'वीक्षणम' में प्रकाशित एक संपादकीय ने ममकूटथिल को CPIM की
केरल की राजनीति इन दिनों कांग्रेस MLA राहुल ममकुटाथिल पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर उथल-पुथल से गुजर रही है. एक महिला द्वारा यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगने के बाद मामला तेजी से राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. इसी बीच कांग्रेस के आधिकारिक मुखपत्र 'वीक्षणम' में प्रकाशित एक संपादकीय ने नया बवाल खड़ा कर दिया.
‘जिसने पाप न किया हो वही पहला पत्थर फेंके’ शीर्षक वाले इस लेख में दावा किया गया कि राहुल ममकुटाथिल, CPIM की साजिश के "ताजा शिकार" हैं और विपक्ष को कमजोर करने के लिए चुनावों से पहले ऐसे आरोप गढ़े जाते हैं.
यह भी पढ़ें: केरल में प्रॉस्टिट्यूशन केस में पकड़ी गई महिला से छेड़छाड़, 'भ्रष्ट' पुलिस अफसर सस्पेंड
विवाद बढ़ते ही KPCC अध्यक्ष सनी जोसेफ ने सफाई देते हुए कहा कि संपादकीय पार्टी की आधिकारिक लाइन नहीं है और इसे सुधारने के निर्देश दे दिए गए हैं. उनका कहना था कि राहुल ममकुटाथिल को पार्टी सर्वसम्मति से सस्पेंड किया गया है और इस फैसले पर किसी नेता ने आपत्ति नहीं जताई.
हालांकि, वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन ने उल्टा दावा किया कि संपादकीय वास्तव में पार्टी की ही स्थिति को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि लेख में राहुल ममकुटाथिल का बचाव नहीं किया गया, बल्कि यह बताया गया है कि CPIM ने अपने ही MLA मुक्केश पर कार्रवाई नहीं की, फिर कांग्रेस से नैतिकता का पाठ क्यों पढ़ाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: केरल कांग्रेस में विवाद, महिला जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, पार्टी नेताओं को बदनाम करने का आरोप

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











