
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
ABP News
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मंथन में जुटी है. बुधवार (11 मार्च) को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. कांग्रेस के कई सांसद केरल विधानसभा चुनाव लड़ते हुए नजर आ सकते हैं.
केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुधवार (11 मार्च) को केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव KC वेणुगोपाल, अम्बिका सोनी, TS देव समेत अन्य सदस्य कांग्रेस दफ़्तर में मौजूद रहे और चुनाव को लेकर मंथन किया. सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मुहर लग सकती है.
कई सांसद लड़ सकते हैं चुनाव
सूत्रों के मुताबिक केरल की 140 सीटों में से करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है, बाकी सीटें अपने गठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ देगी.सूत्रों के मुताबिक, इनमें से पहली लिस्ट की 31 सीटों पर मुहर लग गई है. केरल कांग्रेस से कई सांसद विधानसभा के चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. चर्चा है कि सांसद हिबी हिडेन, सांसद के सुधाकरण, सांसद के सुरेश विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं.
राहुल गांधी ने बढ़ाई चुनावी गतिविधि













