
केरल में प्री-मॉनसून एक्टिविटी शुरू, IMD ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार रात तक दक्षिणी विझिनजाम से उत्तरी कासरगोड तक केरल के तट पर 0.4 से 3.3 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें उठने का अनुमान है. रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है.
केरल में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने बुधवार को इडुक्की और पथानामथिट्टा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया. इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. IMD ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड सहित नौ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसके अलावा कन्नूर और कासरगोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया.
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार रात तक दक्षिणी विझिनजाम से उत्तरी कासरगोड तक केरल के तट पर 0.4 से 3.3 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें उठने का अनुमान है. रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 सेमी से 20 सेमी की बहुत भारी बारिश है, और येलो अलर्ट का मतलब 6 सेमी और 11 सेमी के बीच भारी बारिश है. स्वस्थ मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि लगातार भारी बारिश को देखते हुए महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग निदेशालय में एक कंट्रोल रूम खोला गया है.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजधानी और उसके आसपास हवा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव आया है. एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा है, जो शुष्क है. यह ट्रफ रेखा उत्तरी राजस्थान से लेकर दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक चल रही है, जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









