केरल में आज आए कोरोना के 23 हजार से अधिक नए मामले, 148 मरीजों की मौत
ABP News
Kerala Corona Update: केरल में लगातार छह दिनों तक 20,000 से अधिक मामले आने के बाद सोमवार को 13,984 मामले आए थे.
Kerala Corona Update: केरल में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,676 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34.49 लाख हो गई है. संक्रमण के कारण 148 और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 17,103 हो गई. लगातार छह दिनों तक 20,000 से अधिक मामले आने के बाद सोमवार को राज्य में 13,984 मामले आए थे. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सोमवार से अब तक 15,626 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 32,58,310 हो गई है और राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,73,221 हो गई है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












