
केरल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद 68 लोग बीमार, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया ये एक्शन
AajTak
केरल के एर्नाकुलम के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद 68 लोग बीमार हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एर्नाकुलम के होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.
केरल के एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद 68 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई. इसके बाद आनन-फानन में उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं. हालांकि सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एर्नाकुलम के होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है.
बताया जा रहा है कि लोगों ने अल-फ़हम होटल के दो मशहूर अरबी व्यंजन खाएथे. उनमें से अधिकांश को खाना खाने के बाद उल्टी, दस्त, बदन दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई.
एजेंसी के मुताबिक रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ सकती है.
घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है. वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से पेश की गई एक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है. इस बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य भर में 189 रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया है. इसके अलावा दो और रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस रद्द किए गए हैं. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री के ऑफिस ने कहा कि साफ-सफाई न करने के मामले में 37 रेस्टोरेंट्स को नोटिस जारी किया गया है.
हाल ही में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक नर्स की वहां के भोजनालय की डिश खाने से मौत हो गई थी.
(इनपुट- शिबी)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








