
केजरीवाल को लेकर AAP ने उठाई नई मांग, मोदी सरकार से किया अनुरोध!
AajTak
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने जल्द ही सीएम हाउस के साथ-साथ उन्हें दी गई सुरक्षा को भी छोड़ने की बात कही है. ऐसे में अब आम आदमी पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार से यह मांग की जा रही है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द से जल्द नया सरकारी आवास दिया जाए. AAP नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली के पूर्व सीएम के लिए यह डिमांड रखी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










