
केजरीवाल के बाद अखिलेश और उद्धव का नाम... I.N.D.I.A. में एक ही दिन में PM पद के 3 दावेदार
AajTak
विपक्षी गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक होने जा रही है. इस बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन की ओर से पीएम पद के दावेदार के तौर पर तीन नाम सामने आए हैं, जिनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और शिवसेना के उद्धव ठाकरे शामिल हैं.
मुंबई में 31 अगस्त को विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक से पहले गठबंधन की ओर से पीएम पद के दावेदार के तौर पर तीन नाम सामने आए हैं. सबसे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठी. लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को भी पीएम पद का दावेदार बनाए जाने की मांग उठने लगी.
अखिलेश यादव का नाम भी आया सामने
समाजवादी पार्टी की नेता जूही सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि अखिलेश यादव विपक्षी गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री उम्मीदवारों के चेहरों में से एक हो. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीएम पद का चेहरा हों, सपा का हर कार्यकर्ता क्यों नहीं चाहेगा कि उनके नेता प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. अखिलेश के अदंर यह काबिलियत भी है.वह किसी न किसी दिन इस पद तक जरूर पहुंचेंगे. हालांकि, गठबंधन सामूहिक तौर पर इस पर फैसला लेगा.
जूही सिंह ने कहा कि हर दल कह रहा है कि उनका नेता पीएम बने. इसी तरह समाजवादी पार्टी भी चाहेगी कि अखिलेश भी पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं. लेकिन गठबंधन तानाशाही नहीं है, हम मिलकर तय करेंगे.
शिवसेना यूबीटी की तरफ से उद्धव ठाकरे का नाम
शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर कोई मुझेस पूछेगा तो मैं कहूंगी कि उद्धव ठाकरे को इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम पद के उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए. एक तरफ बीजेपी है, जो डर में सिर्फ एक ही नाम ले सकती है. अगर गलती से नितिन गडकरी का नाम सामने आ गया तो उनका करियर खत्म हो जाएगा. दूसरी तरफ हम हैं, इस बैठक में छह मुख्यमंत्री एक साथ आ रहे हैं. वरिष्ठ नेता एकजुट हो रहे हैं. हमने काम किया है और लोगों का समर्थन हमारे साथ है. हमारे पास ऐसा नेतृत्व है, जहां लोग सार्वजनिक तौर पर नाम ले सकते हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









