
केजरीवाल के आवास पर मारपीट मामले में AAP और स्वाति मालीवाल आमने-सामने, जानें केस में अब तक क्या-क्या हुआ
AajTak
आम आदमी पार्टी ने 13 मई को सीएम आवास में केजरीवाल के पीए पर मारपीट का आरोप लगाने वाली अपनी ही सांसद स्वाति मालीवाल से पल्ला झाड़ लिया है. इतना ही नहीं, आप ने इसे बीजेपी का षड्यंत्र करार दिया है और मालीवाल को बीजेपी का मोहरा बता दिया है. वहीं विभव कुमार ने भी अब दिल्ली पुलिस को ईमेल भेजकर मालीवाल के खिलाफ शिकायत दी है. शुक्रवार को दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा.
13 मई की सुबह आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने पहुंचती हैं. अभी वो ड्राइंग रूम में बैठी ही थीं कि सीएम केजरीवाल के पीएस विभव कुमार उन पर बुरी तरह टूट पड़ते हैं. वो ना सिर्फ स्वाति के साथ बदसलूकी करते हैं, बल्कि उन्हें बुरी तरह पीटते भी हैं. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कुछ ऐसा ही कहा है. लेकिन उनके इन आरोपों को अब आम आदमी पार्टी ने सिरे से खारिज कर दिया है. इतना ही नहीं, केस में आरोपी बनाए गए विभव कुमार ने भी अब दिल्ली पुलिस को ईमेल भेजकर मालीवाल के खिलाफ शिकायत दी है. शुक्रवार को दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा.
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने 13 मई को सीएम आवास में केजरीवाल के पीए पर मारपीट का आरोप लगाने वाली अपनी ही सांसद स्वाति मालीवाल से पल्ला झाड़ लिया है. इतना ही नहीं, आप ने इसे बीजेपी का षड्यंत्र करार दिया है और मालीवाल को बीजेपी का मोहरा बता दिया है. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा,'स्वाति मालीवाल जी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर 13 मई को सुबह भेजा गया. इस साजिश का इरादा था, केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाना. स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा थीं. स्वाति बीजेपी मोहरा थीं.'
वहीं, इसके बाद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार में एक्स पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने कहा,'पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया. दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn. ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा. इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है. आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए. कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं, अपने लिए भी लड़ूंगी. जमकर करैक्टर असैसीनैशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा!'
स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से केजरीवाल की सलाखों के पीछे वाली फोटो हटा दी है. इसकी जगह उन्होंने ब्लैक कलर का बैकग्राउंड लगाया है. स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'मुझे सूचना मिली है कि अब ये लोग घर के CCTV से छेड़छाड़ करवा रहे हैं.'
यह भी पढ़ें: 'जबरन घर में घुसीं, सीएम सिक्योरिटी से बदसलूकी...', बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ कराई क्रॉस कंप्लेंट

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







