
केजरीवाल और सिसोदिया को बड़ी राहत, राउज एवेंन्यू कोर्ट ने इस केस में किया बरी
AajTak
वकील सुरेंद्र शर्मा ने दावा किया था कि 2013 के विधानसभा चुनावों में आखिरी समय में AAP से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी. राउज एवेंन्यू कोर्ट में जज विधि गुप्ता आनंद ने सुनवाई की और फैसला सुनाया. वकील शर्मा शाहदरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव और आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं. उन्होंने चुनाव में उम्मीदवार की थी.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव को शनिवार को एक आपराधिक केस में बड़ी राहत मिली है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया और योगेंद्र (AAP के पूर्व नेता) को वकील सुरेंद्र शर्मा द्वारा दायर एक आपराधिक मानहानि मामले में बरी कर दिया है.
वकील सुरेंद्र शर्मा ने दावा किया था कि 2013 के विधानसभा चुनावों में आखिरी समय में AAP से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी. राउज एवेंन्यू कोर्ट में जज विधि गुप्ता आनंद ने सुनवाई की और फैसला सुनाया. शाहदरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव और तत्कालीन AAP नेता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में AAP ने उनसे संपर्क किया था और पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने को ऑफर दिया था.
केजरीवाल पर अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया था
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके बाद चुनाव से ठीक पहले उन पर झूठे आरोप लगाते हुए टिकट काट दिया. शर्मा ने कहा कि 14 अक्टूबर 2013 को प्रमुख अखबारों में छपी खबरों में केजरीवाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया था. इस पर शर्मा ने कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की. शर्मा ने कहा था कि केजरीवाल और सिसोदिया के इस कृत्य से बार एसोसिएशन और समाज में उनके सम्मान को नुकसान पहुंचा था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









