
'केंद्र का पैसा बंगाल की जनता तक नहीं, TMC के पास जा रहा...', पीएम मोदी का ममता सरकार पर निशाना
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने 3 मेट्रो रूट्स और हावड़ा स्टेशन पर सब-वे का उद्धाटन किया. साथ ही 7.2 किमी लंबा कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी किया. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नदारद रहीं.
PM Narendra Modi in Kolkata: बिहार के गयाजी के बाद बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को शुक्रवार को बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने 5,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया. इसमें मुख्य रूप से तीन नए मेट्रो रूट्स शामिल हैं. इसके अलावा, हवाड़ा स्टेशन पर सब-वे का उद्धाटन और 7.2 किमी लंबा कोना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी मेट्रो नेटवर्क भारत में है.
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नदारद रहीं. लेकिन, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मेट्रो रूट्स के उद्धाटन को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'भारत के रेल मंत्री के रूप में, मुझे कोलकाता में कई मेट्रो रेल कॉरिडोर की योजना बनाने और उन्हें मंजूरी देने का सौभाग्य मिला. यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर स्तर पर कार्य किया. मुझे गर्व है कि बाद में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में, मैंने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई.'
प्रधानमंत्री ने कहा, नोआपारा-जय हिंद से विमानबंदर तक के मेट्रो का मैं आनंद लेकर आया हूं. इस दौरान बहुत सारे साथियों से मिलने का अवसर मिला. हर किसी को खुशी है कि कोलकाता का पब्लिक ट्रांसपोर्ट आधुनिक हो रहा है. छह लेन का कोना एक्सप्रेसवे का भी शिलान्यास किया गया. हजारों करोड़ रुपये के इन प्रोजेक्ट्स के लिए कोलकाता और बंगाल के लोगों को बधाई.
उन्होंने कहा, कोलकाता जैसे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है. आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ा रहा है तो दमदम, कोलकाता जैसे शहरों की भूमिका बेहद अहम है. इसलिए आज का संदेश मेट्रो के उद्धाटन और एक्सप्रेसवे के शिलान्यास से भी बड़ा है. ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है. आज भारत के शहरों में ग्रीन मोबिलिटी के प्रयास हो रहे हैं. इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट्स और इलेक्ट्रिक बसों की संख्या की लगातार बढ़ाई जा रही है.
पश्चिम बंगाल आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है. इसलिए जब तक बंगाल का विकास नहीं होगा तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी. इसलिए बीते ग्यारह सालों में केंद्र सरकार ने बंगाल के विकास के लिए लगातार हर प्रकार की मदद की है. बंगाल में नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जितना पैसा कांग्रेस की यूपीए सरकारों ने अपने 10 साल में दिया था, उससे तीन गुना ज्यादा से पैसा भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल को दिया है.
यह भी पढ़ें: गया जी में PM मोदी के कार्यक्रम में दिखे RJD के दो विधायक, बिहार में 'पाला बदलने' की अटकलें तेज

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









