
केंद्रीय मंत्री ने जारी किया बीफ के ट्रांसपोर्ट का PASS, महुआ मोइत्रा ने घेरा
AajTak
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि यह पास उनके द्वारा जारी किया गया है. शांतनु ठाकुर के इस पास को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने हमला बोला है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) की कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की ओर से जारी किए गए एक पास पर बीजेपी और उन्हें घेरा है. इस पास में बीएसएफ को कहा गया है कि पासधारक को बीफ ले जाने की अनुमति दी जाए. उनके इस पास पर सियासी घमासान शुरू हो गया है.
महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने अपने ऑफिसियल लेटरहेड पर स्मग्लर्स को बीफ ले जाने की आधिकारिक स्वीकृति दी है.
महुआ के द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में शांतनु ठाकुर के ऑफिसियल लेटरहेड में उत्तर 24 परगना के जियारुल गाजी के द्वारा तीन किलो बीफ ले जाने का पास है. महुआ ने इस पोस्ट में होम मिनिस्टर को टैग किया है. इसी के बाद जब पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी बढ़ने लगी तो शांतनु ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई देते हुए स्वीकार किया कि यह पास उनके द्वारा जारी किया गया है.
केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?
शांतनु ठाकुर ने बीएसएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में जो 85 बटालियन है, वहां कुछ लोग टीएमसी के साथ मिले हुए हैं, ऐसे में वहां पक्षपात हो रहा है और टीएमसी से जुड़े लोगों को राजनीतिक छत्रछाया मिल रही है. इसलिए उस इलाके में संतुलन बनाए रखने के लिए मैंने यह पास दिये हैं. शांतनु ठाकुर ने पूरे मामले को बागदाह विधानसभा उपचुनाव से पहले नेगेटिव प्रचार किया जा रहा है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









