
केंद्रीय कर्मियों के DA के लिए मीटिंग जल्द, जानें कब आएगा तीन किस्तों का एरियर?
AajTak
केंद्र सरकार के कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था नेशनल कौंसिल ऑफ जेसीएम और वित्त मंत्रालय तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT)के अधिकारियों के बीच इस मामले में वार्ता होनी है.
केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने महंगाई भत्ते (DA) और उसके एरियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बारे में कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद जल्द ही कोई फैसला होगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था नेशनल कौंसिल ऑफ जेसीएम और वित्त मंत्रालय तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अधिकारियों के बीच इस मामले में वार्ता होनी है. कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और डीए का एरियर देने के लिए बातचीत मई के अंतिम हफ्ते में होनी थी. लेकिन आर्थिक अखबार मिंट की एक खबर के अनुसार यह मीटिंग अभी तक नहीं हो पाई है. इस महीने होगी मीटिंग
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










