
कूरियर में आई खून भरी शीशियां, देखकर बुरी तरह घबराई महिला और फिर...
AajTak
हाल में टेनेसी में एना इलियट नाम की महिला ने फैशन रिटेलर शीन से अपने लिए कुछ कपड़े मंगाए थे लेकिन उनके पास जो सामान आया उससे वह हैरान और परेशान हो गई.
जमाना ऑनलाइन खरीद बिक्री का है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग छोटे मोटे सामान भी ऑनलान ही खरीदने लगे हैं. लेकिन कई बार इसी ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी हो जाती है तो कई बार गलती से गलत सामान डिलीवर हो जाता है.
टेनेसी में एना इलियट नाम की महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ. उसने फैशन रिटेलर शीन से अपने लिए कुछ कपड़े मंगाए थे लेकिन उनके पास जो सामान आया उससे वह हैरान और परेशान हो गई.
एना ने जैसे ही कूरियर का पैकेट खोला तो उसने देखा कि उसमें कपड़ों की जगह खून से भरी शीशियां थीं. साथ ही उसमें बीन्स का एक कैन भी शामिल था. पहले तो एना घबरा गई उसके बाद उन्होंने शीशी पर लिखे ब्लट टेस्टिंग कंपनी के नंबर पर फोन किया. कंपनी ने कंफर्म किया कि इन शीशियों को मिसहैंडल किया गया है और इन्हें किसी के घर पर नहीं भेजा जाना चाहिए था. वे तो इन ब्लड सैंपल्स को सिर्फ डॉक्टरों को भेजते हैं.
इलियट ने रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और अपने लोकल शेरिफ विभाग से भी संपर्क किया. सीडीसी संभावित बायोहजार्ड खतरे के रूप में इस घटना की जांच कर रहा है. वहीं मामले को लेकर ऑनलाइन रिटेलर शीन ने कहा कि उनकी जांच के अनुसार पैकेज में केवल कपड़े थे जो कस्टमर ने ऑर्डर किए थे. तो पैकेज के साथ छेड़छाड़ या इसमें बदलाव शिपिंग के दौरान किया गया है.
शीन ने कहा कि 'जब हमें पता चला कि एक ग्राहक को एक पैकेज मिला है जिसके साथ छेड़छाड़ हुई है, तो हमने तुरंत जांच शुरू की. इसमें मालूम हुआ कि जब पैकेज ने हमारा क्वालिटी कंट्रोल प्रोसेस पूरा किया और हमारे स्टोर से निकला तो उसमें केवल शीन का सामान ही थी. हम ग्राहक की निरंतर जांच में सक्रिय रूप से उसका समर्थन करना जारी रखेंगे. इधर, डिलीवरी कंपनी FedEx ने घटना के लिए माफी मांगी है और कहा है कि वह मामले की आगे की जांच के लिए कदम उठा रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










