
कूरियर कंपनी से हो रही थी गोल्ड स्मगलिंग, DRI ने पकड़ा 65 किलो सोना
AajTak
देश में बड़े पैमाने पर हो रही गोल्ड स्मगलिंग को रोकने में डीआरआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ऑपरेशन गोल्ड रश के तहत करीब 65 किलो सोना पकड़ा गया है जिसकी अनुमानित कीमत 33 करोड़ रुपये है.
देश में गोल्ड की स्मगलिंग को रोकने के लिए सरकार कई स्तर पर काम कर रही है. इसी क्रम में डीआरआई (DRI)के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. ऑपरेशन 'गोल्ड रश' के तहत डीआरआई ने 65.46 किलोग्राम सोना पकड़ा है. ये सोना करीब 33 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है.
नॉर्थ-ईस्ट के रास्ते हो रही थी तस्करी डीआरआई को जानकारी मिली थी कि देश में मिजोरम के रास्ते स्मगल कर लाए गए सोने कर एक बड़ी खेप आने वाली है. इसी को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन गोल्ड रश का प्लान बनाया गया. बताया जा रहा है कि इसे पूर्वोत्तर के इलाकों से मुम्बई, पटना और दिल्ली में तस्करी कर लाया गया. बताया जा रहा है कि इस तरह तस्करी में पकड़े गए सोने की ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है. डीआरआई को छापे में सोने के ढेर सारे बिस्कुट प्राप्त हुए हैं जिनका कुल वजन करीब 65.46 किलोग्राम है.
कूरियर कंपनी से हो रही थी स्मगलिंग डीआरआई से मिली जानकारी के मुताबिक गोल्ड स्मगलिंग के लिए डोमेस्टिक कूरियर और लॉजिस्टिक कंपनी का इस्तेमाल किया गया. सोने के बिस्कुटों को घरेलू इस्तेमाल के अलग-अलग सामान के बीच छिपाकर लाया गया था.
सबसे बड़ी बरामदगी पटना से डीआरआई ने सबसे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी में ऑपरेशन गोल्ड रश के तहत सोने के 120 बिस्कुट पकड़े जिनका वजन करीब 19.93 किलोग्राम और कीमत करीब 10.18 करोड़ रुपये आंकी गयी है. बाद में जांच के दौरान पता चला कि सोना पहले विदेश से मिजोरम आया और फिर वहां से इसकी खेप मुंबई पहुंची. इसी कंसाइनमेंट की 2 खेप दिल्ली और पटना में भी कूरियर के जरिये डिस्पैच की गईं.
इसके बाद डीआरआई ने पटना में इसी लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस पर रेड कर 172 सोने के बिस्कुट पकड़े, जिनका वजन 28.57 किलोग्राम और कीमत करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये है. वहीं दिल्ली से इसकी तीसरी खेप पकड़ी गई. यहां पर 102 सोने के बिस्कुट मिले, जिनका वजन 16.96 किलोग्राम और कीमत करीब 8.69 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इस तरह कुल 394 सोने के बिस्कुट डीआरआई ने जब्त किए हैं. इनका कुल वजन 65.46 किलोग्राम और कुल कीमत करीब 33.40 करोड़ रुपये है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







