
कूड़े के पहाड़ में क्यों लगी आग, 48 घंटे में जवाब दें... पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभाग से मांगी रिपोर्ट
AajTak
पर्यावरण मंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि गर्मी के मौसम में विभाग का एक्शन प्लान लागू किया जाए ताकि किसी भी कूड़े के पहाड़ पर आग न लगे. राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट यानी कूड़े के पहाड़ में लगी आग पर कई घंटों बाद काबू पा लिया गया है.
गाजीपुर कूड़े के पहाड़ पर आग की घटना के मामले में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव को चिट्ठी लिखी है. गोपाल राय ने 48 घंटे में डीटेल रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि वायु प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल आग पर काबू पाया जाए.
मंत्री गोपाल राय ने सचिव से रिपोर्ट में जानकारी देने को कहा है कि आग क्यों लगी और इस पर काबू पाने के लिए एजेंसियों की ओर से तत्काल क्या कदम उठाए गए. गोपाल राय ने यह भी पूछा है कि इससे पहले की आग की घटनाओं के बाद विभिन्न विभागों के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए गए, क्या वे लागू हुए हैं, इस पर भी एक्शन रिपोर्ट दी जाए.
एक्शन प्लान लागू करने का निर्देश
पर्यावरण मंत्री ने यह निर्देश भी दिया है कि गर्मी के मौसम में विभाग का एक्शन प्लान लागू किया जाए ताकि किसी भी कूड़े के पहाड़ पर आग न लगे. राजधानी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट यानी कूड़े के पहाड़ में लगी आग पर कई घंटों बाद काबू पा लिया गया है.
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, लैंडफिल साइट पर रविवार शाम 5 बजकर 22 मिनट पर आग लगी थी. शुरुआत में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां यहां भेजी गई थीं. बाद में आठ गाड़ियां यहां भेजी गई थीं.
गर्मियों में धधक उठते हैं कूड़े के पहाड़

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









