कुश्ती महासंघ के चुनाव पर जारी रहेगी रोक! पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का दखल देने से इनकार
AajTak
याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट जाकर स्टे हटाने की गुहार लगाने के बजाय सीधा सुप्रीम कोर्ट आ गए. सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका यानी स्पेशल लीव पेटिशन लगाई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने उन्हें हाईकोर्ट का रास्ता दिखा दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले को समुचित महत्व देगा.
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाए स्टे ऑर्डर मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है. स्टे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता आंध्र प्रदेश रेसलिंग फेडरेशन को सलाह दी कि वो स्टे लगाने वाले हाईकोर्ट में ही अपनी ये दलीलें रखते हुए याचिका लगाएं.
दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट जाकर स्टे हटाने की गुहार लगाने के बजाय सीधा सुप्रीम कोर्ट आ गए. सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका यानी स्पेशल लीव पेटिशन लगाई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की पीठ ने उन्हें हाईकोर्ट का रास्ता दिखा दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जाएं भरोसा है कि पक्षकार बनाए जाने की अर्जी देने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट इस मामले को समुचित महत्व देगा.
आंध्र प्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन की दलील है कि एक संगठन की वजह से पूरे महासंघ के चुनाव पर रोक लगाना उचित नहीं. क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय पहलवानों के हिस्सा लेने में दिक्कत हो रही है. ये राष्ट्रीय ग्लानि की बात है कि चुनाव ना होने से यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता भी इसी वजह से रद्द कर दी है. हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन ने खुद को भी निर्वाचन मंडल यानी इलेक्टोरल कॉलेज में शामिल करने की गुहार लगाते हुए हाईकोर्ट में एक अर्जी लगाई थी. इस अर्जी पर हाईकोर्ट ने चुनाव पर स्टे लगा दिया था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









