
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से लापता नवजात सकुशल बरामद, प्रिंसिपल-CMS समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
कुशीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में घटी एक घटना ने पूरे जिले की नींद उड़ा दी. डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही सांस की दिक्कत बताकर जिस नवजात को SNCU वार्ड में शिफ्ट किया गया, वह वार्ड से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया. CCTV बंद थे, स्टाफ के बयान उलझे थे और परिजनों की हालत बेहाल.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज से एक नवजात शिशु के गायब होने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट यानी SNCU से नवजात के अचानक लापता हो जाने के बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, CMS और नर्स सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव के मनिया छापर टोला की रहने वाली रीना ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था. परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन शाम को हालात बदल गए. करीब 6.45 बजे एक स्टाफ नर्स ने बताया कि नवजात को सांस लेने में दिक्कत है. उसे SNCU वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.
परिवार को भरोसा दिलाया गया कि बच्चा नर्स की निगरानी में है. लेकिन कुछ घंटों बाद वार्ड सूना मिला. बच्चा गायब था. नवजात के पिता प्रदीप चौधरी ने जब सवाल पूछे, तो स्टाफ के जवाब उलझाने वाले थे. किसी को पता नहीं था कि बच्चा कब और कैसे गायब हुआ. इसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. देर रात पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
इसके बाद पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके शाही, CMS डॉ. दिलीप कुमार, ड्यूटी इंचार्ज डॉ. रितेश सिंह, नर्स इंदु सिंह, स्नेहा मौर्य, जूली, उर्मिला, अनारकली और गार्ड धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई. इसी बीच एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिद्धार्थ वर्मा खुद पडरौना सर्कल ऑफिसर के साथ मौके पर पहुंच गए.
उन्होंने SNCU वार्ड, ड्यूटी रजिस्टर और वार्ड में मौजूद स्टाफ से एक-एक कर पूछताछ शुरू कर दी. शुरुआती जांच में मेडिकल कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन की भारी लापरवाही का पता चला. पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि नर्सिंग स्टाफ को पहले से शक था कि बच्चे की हालत को लेकर कुछ गड़बड़ी हो सकती है. लेकिन मेडिकल रिकॉर्ड में इस संदेह का कोई ठोस सबूत नहीं मिला.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









