)
कुवैत में अब तक 42 भारतीयों की मौत, पीएम ने 2-2 लाख के मुआवजे का किया ऐलान; विदेश राज्य मंत्री रवाना
Zee News
Kuwait Fire Incident: कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में मजदूरों के लिए बनाई गई इमारत में लगी आग में करीब 50 लोगों की मौत हो गई है. माना जा रहा है कि मृतकों में करीब 42 भारतीय हैं. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. वहीं पीएम मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कुवैत जा रहे हैं ताकि घायलों के इलाज की निगरानी की जा सके और शवों को वापस लाया जा सके.
नई दिल्लीः Kuwait Fire Incident: दक्षिणी कुवैत के मंगाफ क्षेत्र में विदेशी मजदूरों वाली एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से करीब 40 भारतीयों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि कुल 49 लोगों की जान गयी है जिनमें से 42 के बारे में माना जा रहा है कि वे भारतीय थे. बाकी पाकिस्तान, फिलीपिंस, मिस्र, नेपाल के नागरिक थे. Upon reaching back to Delhi after today’s two oath taking ceremonies, chaired a meeting to review the situation in the wake of the fire mishap in Kuwait, where people of Indian origin have been affected. | Kuwait fire incident | Delhi: Before leaving for Kuwait from Delhi Airport, MoS MEA Kirti Vardhan Singh says, "We had a meeting last evening with the PM... The situation will be cleared the moment we reach there... The situation is that the victims are mostly burn…
— ANI (@ANI)

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



