
कुलदीप सेंगर की जमानत को CBI ने दी चुनौती, HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी
AajTak
उन्नाव रेप मामले में सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है, जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी गई थी.
उन्नाव रेप केस में कानूनी प्रक्रिया एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ गई है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है, जिसमें दोषी बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी गई थी. यह याचिका शुक्रवार को दाखिल की गई है.
सीबीआई की ओर से दाखिल इस याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है. एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि हाईकोर्ट द्वारा सजा निलंबन और जमानत देने के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए. इस मामले में अब शीर्ष अदालत ही अंतिम निर्णय करेगी.
हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी थी. इस फैसले के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आया. सीबीआई ने इस आदेश के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. एजेंसी का मानना है कि इस आदेश से न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
सीबीआई की इस कानूनी पहल का मकसद है कि उच्च न्यायालय के फैसले की न्यायिक समीक्षा हो और यदि आवश्यक हो तो उसे रद्द किया जाए. अब मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है जहां इस एसएलपी पर सुनवाई होगी. शीर्ष अदालत यह निर्धारित करेगी कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को स्थगित किया जाए या नहीं, तथा आगे की कार्रवाई पर दिशा-निर्देश जारी करेगी.
उन्नाव रेप केस लंबे समय से कानूनी और सार्वजनिक चर्चा का विषय रहा है. अब सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे आगे की कानूनी प्रक्रिया और न्यायिक दिशा का निर्धारण होगा.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







