
कुर्ला बेस्ट बस दुर्घटना: नशे में नहीं था ड्राइवर, पुलिस ने कराया मेंटल टेस्ट
AajTak
ड्राइवर मोरे लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस हिरासत में है और उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. कुर्ला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले, ड्राइवर का हाल ही में सायन के एक अस्पताल में मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया था ताकि यह पुष्टि की जा सके कि उसे कोई मानसिक बीमारी है या नहीं.
कुर्ला बेस्ट बस दुर्घटना में शामिल ड्राइवर के मेडिकल परीक्षण से पता चला है कि उसे कोई मानसिक बीमारी नहीं थी और घटना के समय वह नशे में नहीं था. पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. इस बस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई थी.
नगर निगम द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की एक इलेक्ट्रिक बस 9 दिसंबर को मुंबई के कुर्ला इलाके में भीड़ में घुस गई थी. इस बस को संजय मोरे नाम का ड्राइवर चला रहा था. इस दुर्घटना में आठ लोगों की जान चली गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे. घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे.
ड्राइवर का किया गया मनोवैज्ञानिक परीक्षण
मोरे लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस हिरासत में है और उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. कुर्ला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले, ड्राइवर का हाल ही में सायन के एक अस्पताल में मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया था ताकि यह पुष्टि की जा सके कि उसे कोई मानसिक बीमारी है या नहीं.
शराब के नशे में नहीं चला रहा था गाड़ी
अधिकारी ने कहा, टेस्ट रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि उनकी मानसिक स्थिति सामान्य थी और उन्हें कोई मानसिक बीमारी नहीं थी. वह मस्तिष्क संबंधी किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं था. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मोरे की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि दुर्घटना के समय वह शराब के नशे में गाड़ी नहीं चला रहा था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







