
कुत्तों को शेल्टर होम भेजने वाले जज के रोस्टर में बदलाव, CJI बीआर गवई ने दिया निर्देश
AajTak
सीजेआई जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा रोस्टर फेरबदल किया है. यह बदलाव जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच के दो विवादित आदेशों-इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज पर रोक और दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम्स भेजने-के फैसलों के बाद किया गया है.
मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा रोस्टर फेरबदल किया है. यह बदलाव जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच द्वारा दिए गए दो विवादित आदेशों के बाद किया गया.
पहला मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ा था. जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने आदेश दिया था कि हाईकोर्ट के एक जज अपने रिटायरमेंट तक कोई भी क्रिमिनल केस न सुनें. साथ ही यह भी कहा गया था कि उन्हें किसी सीनियर जज की अगुवाई वाली बेंच में ही बैठाया जाए. इस आदेश पर भारी विवाद हुआ. सीजेआई गवई ने तुरंत दखल दिया और पीठ को आदेश पर पुनर्विचार करने को कहा. नतीजतन, बेंच को अपना फैसला संशोधित करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के बाद राजस्थान हाईकोर्ट भी सख्त, आवारा कुत्तों पर छिड़ा विवाद!
दूसरा मामला दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को लेकर था. 11 अगस्त को जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस महादेवन की बेंच ने आदेश दिया कि सभी स्ट्रे डॉग्स को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम्स में भेजा जाए. यह आदेश भी देशभर में कड़ी प्रतिक्रिया और विरोध का कारण बना. इसके बाद सीजेआई गवई ने फौरन कदम उठाते हुए यह मामला जस्टिस पारदीवाला की बेंच से हटाकर तीन जजों की नई बेंच को सौंप दिया.
यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों ने कैसे संभाली आवारा कुत्तों की समस्या, इंडिया को इनसे भी सीख लेनी चाहिए
इन घटनाओं के बाद सुप्रीम कोर्ट के रोस्टर में बदलाव किया गया. अब जस्टिस पारदीवाला की बेंच में जस्टिस केवी विश्वनाथन को शामिल किया गया है. वहीं, जस्टिस आर महादेवन को जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच में भेजा गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








