
कुत्ते के चंगुल में फंसा तेंदुआ... जबड़े में दबाकर 300 मीटर तक घसीटा, मौका मिलते ही जंगल की ओर भागा, Video
AajTak
नासिक जिले के नंदूर मध्यमेश्वर इलाके में तेंदुए और कुत्तों के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ दो कुत्तों पर हमला करता है. इसके बाद पलटवार करते हुए एक कुत्ते ने तेंदुए को जबड़े से दबा लिया और करीब 300 मीटर तक घसीटा. जैसे ही कुत्ते ने पकड़ ढीली की, वैसे ही तेंदुआ जान बचाकर भाग गया.
महाराष्ट्र के नासिक जिले में तेंदुए और कुत्तों के बीच जबरदस्त भिड़ंत का वीडियो सामने आया है. दरअसल, यहां एक तेंदुआ ने दो कुत्तों पर हमला करने की कोशिश की. इसी का पलटवार करते हुए एक कुत्ते ने तेंदुए को जबड़े में दबोच लिया और करीब 300 मीटर तक घसीटा. इस दौरान तेंदुए ने जान बचाने के लिए चालाकी दिखाई, वह बिल्कुल स्थिर हो गया. यह देख कुत्ते ने पकड़ ढीली की तो मौका मिलते ही तेंदुआ जान बचाकर भाग निकला.
जानकारी के अनुसार, यह मामला नासिक के निफाड़ तालुका के नंदूर मध्यमेश्वर इलाके का है. यहां गंगुर्दे बस्ती में तेंदुए और कुत्तों के बीच संघर्ष हो गया, जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कुत्तों पर हमला करने की नीयत से आया, लेकिन यह कोशिश उसके लिए भारी पड़ गई. कुत्तों ने पलटवार करते हुए तेंदुए को घेर लिया. एक कुत्ते ने उसके मुंह को अपने जबड़े में दबोच लिया. कुत्ते ने इतनी ताकत से पकड़ बनाई कि तेंदुआ हिल तक नहीं पाया. कुत्ता उसे मुंह में दबाकर करीब 300 मीटर तक घसीट ले गया.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: दिल्ली: आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को 150 मीटर घसीटा, नोच-नोच कर मार डाला
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया. तेंदुआ असहाय नजर आ रहा था. कुत्ते के जबड़े में दबा तेंदुआ स्थिर हो गया. कोई हलचल न देख कुत्ते ने पकड़ ढीली कर दी. इतने में ही तेंदुए ने जान बचाकर जंगल की तरफ दौड़ लगा दी. यह घटना गंगुर्दे बस्ती के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. तेंदुए को खतरनाक शिकारी माना जाता है, लेकिन इस वीडियो में हालात बिल्कुल विपरीत नजर आए. कुत्ते के सामने तेंदुए की हालत खराब हो गई.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








