
'कुत्ता पागल हो गया, नाली की सफाई करानी है', नगर निगम की वेबसाइट पर आए ऐसे ऑप्शन, तारीफ कर रहे लोग
AajTak
वेबसाइट पर हुए इस बदलाव को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब शिकायत करने वाले लोगों के लिए ऐसा करना काफी आसान हो गया है. वो अपनी समस्या का आसानी से चुनाव कर सकते हैं.
'कुत्ते बहुत हो गए हैं, कुत्ता पागल हो गया है पकड़वाना है, नाली की सफाई करानी है, बिल्ली मर गई है...' जयपुर के नगर निगम की वेबसाइट पर अब इस तरह के ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं. लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए इनमें से किसी भी ऑप्शन को सब्जेक्ट के तौर पर चुन सकते हैं. वेबसाइट पर हुए इस बदलाव को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब शिकायत करने वाले लोगों के लिए ऐसा करना काफी आसान हो गया है. वो अपनी समस्या का आसानी से चुनाव कर सकते हैं.
शिकायत करने के दौरान लोगों को आने वाली समस्याओं को देखते हुए ये बदलाव किया गया है. फॉर्मल भाषा की जगह आम बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया गया है. वेबसाइट को लेकर बाद में सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. ऑप्शन जयपुर नगर निगम-ग्रेटर के शिकायत पोर्टल पर लिस्टेड हैं. कंप्लेन कैटेगरी का चुनाव करने के बाद यूजर को एक सब-कैटेगरी चुननी होगी, जिसमें कुछ प्रीसेट लिस्टेड होंगे. हिंदी में लिखे गए इन प्रीसेट में स्वच्छता से लेकर आवारा कुत्तों की समस्या जैसे नागरिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न शामिल हैं.
सब-कैटेगरी सेक्शन में जो ऑप्शन हैं, उनमें ये भी शामिल हैं- 'नाली की सफाई करानी है, खाली प्लॉट में कूड़ा पड़ा है, सड़क पर गंदा पानी बह रहा है और बंदर मर गया है.' जयपुर के लोग देश के बाकी स्थानों के लोगों की तरह ही आवारा कुत्तों के खतरे से जुड़ी घटनाओं पर शिकायत करते रहे हैं. जयपुर नगर निगम- ग्रेटर के द्वारा की गई इस शुरुआत को इंटरनेट पर लोग खूब सराहना दे रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ऐसे ऑप्शंस के कारण मुद्दों को समझना और रिपोर्ट करना आसान हो गया है. कई अन्य लोग इसे काफी मजाकिया मान रहे हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








