
कुत्ता चबा गया 3 लाख रुपये, तमाशा देखता रह गया कपल, ऐसे निकाले ढाई लाख
AajTak
यूके के एक कपल का पालतू कुत्ता उनके सामने ही उनके $4,000 यानी 3.32 लाख रुपये चबाकर खा गया और वे असहाय से खड़े तमाशा देखते रह गए. इसके बाद ये पैसे वापस पाने के लिए उन्होंने जो किया वह हैरान करने वाला है.
यूके के एक कपल के साथ हाल में जो हुआ उसे वे कभी नहीं भूलेंगे. ये घटना पालतू जानवर पालने वालों के लिए सबक भी बन गई है. दरअसल, उनके घर में उन्हीं के सामने उनका पालतू कुत्ता उनके $4,000 यानी 3.32 लाख रुपये चबाकर खा गया और वे असहाय से खड़े तमाशा देखते रह गए. 33 साल की कैरी लॉ नाम की महिला ने बताया कि कैसे उनके कुत्ते सेसिल ने किचन काउंटर पर रखे पैसों पर अचानक ही झपट्टा मार दिया.
कपल घर के काम में मशगूल था कि अचानक कैरी का पति क्लेटन चिल्लाकर बोला- देखो सेसिल क्या कर रहा है? कैरी ने कहा- इसके बाद नजारा देखकर तो मुझे तो हार्टअटैक ही आने वाला था. उन्होंने बताया कि हमने खास काम से अपने ज्वाइंट अकाउंट से ये पैसे निकाले थे और उसे किचेन काउंटर पर रखे हुए आधा घंटा ही हुआ था और सेसिल मिनटों में उसे चबाकर निगल गया.
कपल ने देर तक कुत्ते के दातों से नोटों के हिस्से निकालने की कोशिश की लेकिन ये कोशिश बेकार थी. इसके बाद उन्हें आखिरकार सेसिल के मल का इंतजार किया और उसके पॉटी करते ही उन्होंने उसमें से नोटों को ढूंढना शुरू किया. कैरी ने कहा कि हमने उसके मल से धो- धोकर नोटों के ढेरों हिस्से निकाले. बहुत कम ही नोट थे जो साबुत यानी पूरे थे. लेकिन शुक्र ये रहा कि बैंक वो सारे नोट स्वीकार करने को तैयार हो गया जिसमें सीरियल नंबर अभी भी दिखाई पड़ रहा था.
कैरी ने कहा- हम घंटों तक नोटों को ढूंढकर धोते रहे और एक- एक हिस्सा मिलने पर खुशी से चीख पड़ते- मिला - मिला. उसने मजाक में कहा- कभी नहीं सोचा था कि पॉटी में से नोट निकालकर धोने पड़ेंगे लेकिन हालात ऐसे हुए कि ये भी करना पड़ गया. उन्होंने बताया कि नोट निकाले जाने के पूरे प्रोसीजर में या उसके बाद भी सेसिल को किसी डॉक्टर के ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ी. इस सब में उन्होंने कुल $450 (37400 रुपये) गंवा दिए लेकिन बाकी पैसे, सीरीयल वाले नोट बैंक को दे देने से उन्हें मिल गए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











